ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

मैट्रिक और इंटर कम्पार्टमेंटल परीक्षा का दूसरा दिन, दो पाली में शांतिपूर्ण एग्जाम संपन्न, अब सोमवार को विशेष परीक्षा

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट और मैट्रिक की विशेष एवं कम्पार्टमेंटल परीक्षा 2025 का दूसरा दिन शनिवार, 3 मई को राज्यभर के परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।

bihar
अब 5 मई को कम्पार्टमेंटल एग्जाम
© google
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BSEB PATNA: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BIHAR SCHOOL EXAMINATION BOARD) (BSEB) इन दिनों इंटर और मैट्रिक की विशेष एवं कम्पार्टमेंटल एग्जाम ले रही है। आज परीक्षा का दूसरा दिन हैं। परीक्षा के दूसरे दिन शनिवार 03.05.2025 को भी परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। दो पाली में दोनों परीक्षा (इंटर और मैट्रिक) का आयोजन राज्य के सभी परीक्षा केंद्रों पर सफलता पूर्वक हुआ। 


इन्टरमीडिएट एवं मैट्रिक की विशेष एवं कम्पार्टमेन्टल परीक्षा, 2025 

इन्टरमीडिएट कम्पार्टमेन्टल परीक्षा राज्य के सभी परीक्षा केन्द्रों पर प्रथम पाली में पूर्वाह्न 09:30 बजे से अपराह्न 12:45 बजे तक शनिवार को आयोजित किया गया। जिसमें विज्ञान संकाय के परीक्षाक्षियों के लिए भौतिकी (Physics) विषय, वाणिज्य संकाय के परीक्षार्थियों के लिए Entrepreneurship विषय एवं कला संकाय के परीक्षार्थियों के लिए मनोविज्ञान (Psychology) की परीक्षा आयोजित की गई। वही द्वितीय पाली में विज्ञान संकाय के परीक्षार्थियों के लिए कृषि (Agriculture) विषय, कला संकाय के परीक्षार्थियों के लिए संगीत (Music) विषय एवं वोकेशनल के परीक्षार्थियों के लिए हिन्दी विषय की परीक्षा अपराह्न 02:00 बजे से 05:15 बजे तक आयोजित की गई। 


अब अगली परीक्षा सोमवार 05.05.2025 को होगी। जो राज्य के सभी परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगा। 5 मई को प्रथम पाली में पूर्वाह्न 09:30 बजे से अपराह्न 12:45 बजे तक विज्ञान, वाणिज्य एवं कला संकाय के परीक्षाक्षियों के लिए अंग्रेजी (English) विषय की परीक्षा का आयोजन किया जायेगा। वही द्वितीय पाली में विज्ञान एवं कला संकाय के परीक्षार्थियों के लिए गणित (Maths) विषय एवं वाणिज्य संकाय के परीक्षार्थियों के लिए Business Studies विषय की परीक्षा अपराह्न 02:00 बजे से 05:15 बजे तक आयोजित होगी।


मैट्रिक विशेष एवं मैट्रिक कम्पार्टमेन्टल परीक्षा, 2025

मैट्रिक विशेष तथा कम्पार्टमेन्टल परीक्षा, 2025 के दूसरे दिन आज दिनांक-03.05.2025 को राज्य के सभी परीक्षा केन्द्रों पर प्रथम पाली में पूर्वाह्न 09:30 बजे से अपराह्न 12:15 बजे तक विज्ञान विषय की परीक्षा आयोजित हुई। दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए प्रथम पाली में ही विज्ञान विषय के बदले संगीत विषय की परीक्षा पूर्वाह्न 09:30 बजे से अपराह्न 12:15 बजे तक आयोजित की गई। जबकि द्वितीय पाली में अपराह्न 02:00 बजे से 04:45 बजे तक सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा संपन्न हुई। 


मैट्रिक विशेष एवं कम्पार्टमेंटल परीक्षा भी अब 5 मई को राज्य के सभी परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किया जाएगा। इस दिन प्रथम पाली में पूर्वाह्न 09:30 बजे से अपराह्न 12:45 बजे तक गणित विषय की परीक्षा आयोजित की जायेगी। दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए प्रथम पाली में ही गणित विषय के बदले गृह विज्ञान विषय की परीक्षा पूर्वाह्न 09:30 बजे से अपराह्न 12:45 बजे तक आयोजित होगी। जबकि द्वितीय पाली में अपराह्न 02:00 बजे से 05:15 बजे तक अंग्रेजी (सामान्य) विषय की परीक्षा आयोजित होगी।

टैग्स