ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

SBI ने 8 हजार क्लर्क के लिए निकाली वैकेंसी, इस दिन से कर सकते हैं आवेदन

DESK: बैंक की नौकरी करने वालों के लिए सुनहरा मौका देश की सबसे बड़ी बैंक एसबीआई देने वाली हैं. एसबीआई 8 हजार क्लर्क की बहाली करने वाली है. इसको लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है.

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

DESK: बैंक की नौकरी करने वालों के लिए सुनहरा मौका देश की सबसे बड़ी बैंक एसबीआई देने वाली हैं. एसबीआई 8 हजार क्लर्क की बहाली करने वाली है. इसको लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. 

किसी भी विषय में ग्रेजुएट कर सकते हैं आवेदन

सीबीआई ने जूनियर एसोसिएट (कस्टमर सपोर्ट एवं सेल्स) पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया है. किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएट इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है. आवेदन करने का अंतिम दिन 26 जनवरी है. परीक्षा 19 अप्रैल को होगी. इन पदों के लिए www.sbi.co.in,https://bank.sbi/careers या https://www.sbi.co.in/careers पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

बिहार में 230 वैकेंसी

ये भर्ती देश के कई राज्यों को लेकर हो रही है. इसमें बिहार के 230, यूपी में 865 ,मध्य प्रदेश में 510, छत्तीसगढ़ में 190, दिल्ली में 143, राजस्थान में 500 और झारखंड में 45 वैकेंसी होगी. आवेदन करने वालों की उम्र कम से कम 20 और अधिकतम 28 साल तय की गई है. उम्र की गणना 1 जनवरी 2020 से की जाएगी. एससी, एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को आयु की अधिकतम सीमा में 5 वर्ष, ओबीसी को 3 वर्ष और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवार को 10 वर्ष की छूट दी गई हैं. जनरल, ओबीसी, ईडब्लूएस कैटेगरी के लिए आवेदन फीस 750 है, वही SC/ ST/ PWD उम्मीदवारों के लिए कोई आवेदन फीस नहीं है. शुरुआती बेसिक पे 13075 एव अन्य भत्ता हैं. उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा एवं लोकल लैंग्वेज टेस्ट के आधार पर किया जायेगा. प्रीलिम्स पास करने वालों को ही मेन परीक्षा में एंट्री मिलेगी.