ब्रेकिंग
बिहार के रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत, पाटलिपुत्र से पूर्णिया कोर्ट के बीच चलेगी नई स्पेशल ट्रेन; जानिए.. पूरा शेड्यूलTMC कार्यालय में फंदे से लटका मिला पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का शव, कथित सुसाइड नोट बरामदखेत से मिला युवक का कुचला हुआ शव, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनीबस स्टैंड पर खड़ी बस में अचानक लगी भीषण आग, जान बचाकर भागे लोग; बड़ा हादसा टला27 हजार से ज्यादा सरकारी नौकरियों का मौका, 10वीं पास से लेकर MBBS तक के उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदनबिहार के रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत, पाटलिपुत्र से पूर्णिया कोर्ट के बीच चलेगी नई स्पेशल ट्रेन; जानिए.. पूरा शेड्यूलTMC कार्यालय में फंदे से लटका मिला पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का शव, कथित सुसाइड नोट बरामदखेत से मिला युवक का कुचला हुआ शव, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनीबस स्टैंड पर खड़ी बस में अचानक लगी भीषण आग, जान बचाकर भागे लोग; बड़ा हादसा टला27 हजार से ज्यादा सरकारी नौकरियों का मौका, 10वीं पास से लेकर MBBS तक के उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन

27 हजार से ज्यादा सरकारी नौकरियों का मौका, 10वीं पास से लेकर MBBS तक के उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन

Sarkari Naukri 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अगस्त 2026 का यह सप्ताह कई बड़े भर्ती अवसर लेकर आया है। बैंकिंग, रेलवे, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य सरकारी विभागों में हजारों पदों पर आवेदन का मौका है। कौन-सी भर्ती आपके लिए...

27 हजार से ज्यादा सरकारी नौकरियों का मौका, 10वीं पास से लेकर MBBS तक के उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन
© google
Ramakant kumar
4 मिनट

Sarkari Naukri 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अगस्त का यह सप्ताह कई नए अवसर लेकर आया है. देश के अलग-अलग राज्यों और केंद्रीय संस्थानों में बैंकिंग, रेलवे, शिक्षा, पशुपालन और स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी 27 हजार से अधिक रिक्तियों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई है. इन भर्तियों में 10वीं, ITI, 12वीं, ग्रेजुएशन और MBBS तक की योग्यता रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं.


अगर आप भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो इस सप्ताह जारी प्रमुख भर्तियों पर नजर डालना जरूरी है. यहां शिक्षक, बैंक क्लर्क, रेलवे अप्रेंटिस, पशुधन प्रसार अधिकारी और मेडिकल ऑफिसर के पदों पर आवेदन का मौका मिल रहा है.


कर्नाटक में 15 हजार शिक्षक पदों पर भर्ती

कर्नाटक स्कूल शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों में 15,000 शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. भर्ती में GPT, AM, PST और PET समेत विभिन्न पद शामिल हैं. इच्छुक उम्मीदवार 18 अगस्त से 7 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.


इस भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष निर्धारित की गई है. पद के अनुसार उम्मीदवार के पास संबंधित शैक्षणिक योग्यता के साथ B.Ed या D.El.Ed की डिग्री और TET पास होना जरूरी है. योग्य अभ्यर्थी कर्नाटक स्कूल शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.


SBI में क्लर्क के 9,124 पद

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने जूनियर एसोसिएट यानी क्लर्क के 9,124 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन करने वाले उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं.


उम्मीदवारों की आयु 20 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए. आवेदन की अंतिम तारीख 31 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है. इच्छुक अभ्यर्थी SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in/careers के जरिए आवेदन कर सकते हैं.


रेलवे ICF में 1,010 अप्रेंटिस पद

रेलवे की इंटीग्रल कोच फैक्टरी, चेन्नई ने 1,010 एक्ट अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. इस भर्ती में 10वीं और ITI पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं.


उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के बजाय 10वीं के अंकों के आधार पर तैयार होने वाली मेरिट लिस्ट से किया जाएगा. योग्य अभ्यर्थी 7 सितंबर 2026 तक आधिकारिक पोर्टल pb.icf.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.


चयनित उम्मीदवारों को प्रशिक्षण के दौरान हर महीने 8,200 रुपये से 9,600 रुपये तक स्टाइपेंड दिया जाएगा.


UPSSSC में पशुधन प्रसार अधिकारी के 1,251 पद

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने पशुपालन विभाग में पशुधन प्रसार अधिकारी के 1,251 पदों पर भर्ती निकाली है. इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 9 सितंबर से शुरू होगी और 29 सितंबर 2026 तक चलेगी.


12वीं पास या संबंधित डिप्लोमा रखने वाले उम्मीदवार, जिन्होंने UPSSSC PET परीक्षा पास की है, आवेदन कर सकते हैं. अभ्यर्थियों की आयु 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए. आवेदन शुल्क 25 रुपये निर्धारित किया गया है. उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे.


राजस्थान में 600 मेडिकल ऑफिसर की भर्ती

राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज, जयपुर ने राजस्थान चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में मेडिकल ऑफिसर के 600 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है.


इस भर्ती के लिए मान्यता प्राप्त संस्थान से MBBS डिग्री और राजस्थान मेडिकल काउंसिल में पंजीकरण जरूरी है. पात्र उम्मीदवार 14 सितंबर से 13 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. आवेदन के लिए RUHS की आधिकारिक वेबसाइट ruhsraj.org पर जाना होगा.


इन भर्तियों में आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को संबंधित विभाग की आधिकारिक अधिसूचना ध्यान से पढ़नी चाहिए और अपनी योग्यता, आयु सीमा, आवेदन की तारीख और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी जांच लेनी चाहिए.