ब्रेकिंग
दिल्ली से पटना पहुंचते ही तेजस्वी राघोपुर के लिए रवाना, नाव हादसे में मृत बच्चों के परिजनों को करेंगे आर्थिक मदद✦गया में बेटे ने की ब्लड कैंसर पीड़ित पिता की हत्या! प्रेमिका के दबाव और जमीन विवाद की आशंका, आरोपी गिरफ्तार✦शराब माफिया पर कार्रवाई करने पहुँची पुलिस टीम पर हमला: भीड़ का फायदा उठाकर गिरफ्तार तस्कर को छुड़ा ले गईं महिलाएं✦गया जंक्शन पर बैग से मिली 14.835 किलो चांदी, दस्तावेज नहीं दिखा सका पश्चिम बंगाल का व्यक्ति✦रुमाल में नोटों की गड्डी का झांसा देकर महिला से 50 हजार की ठगी, कागज का बंडल थमाकर शातिर फरार✦दिल्ली से पटना पहुंचते ही तेजस्वी राघोपुर के लिए रवाना, नाव हादसे में मृत बच्चों के परिजनों को करेंगे आर्थिक मदद✦गया में बेटे ने की ब्लड कैंसर पीड़ित पिता की हत्या! प्रेमिका के दबाव और जमीन विवाद की आशंका, आरोपी गिरफ्तार✦शराब माफिया पर कार्रवाई करने पहुँची पुलिस टीम पर हमला: भीड़ का फायदा उठाकर गिरफ्तार तस्कर को छुड़ा ले गईं महिलाएं✦गया जंक्शन पर बैग से मिली 14.835 किलो चांदी, दस्तावेज नहीं दिखा सका पश्चिम बंगाल का व्यक्ति✦रुमाल में नोटों की गड्डी का झांसा देकर महिला से 50 हजार की ठगी, कागज का बंडल थमाकर शातिर फरार

10वीं पास और ITI वालों के लिए रेलवे में नौकरी का सुनहरा मौका, इतने पदों पर भर्ती; बिना परीक्षा मेरिट से होगा सीधा चयन

Railway Apprentice Recruitment 2026: रेलवे में 10वीं और ITI पास युवाओं के लिए अप्रेंटिस के 1599 पदों पर भर्ती का मौका है। इस भर्ती में लिखित परीक्षा और इंटरव्यू नहीं होगा, बल्कि मेरिट के आधार पर चयन किया जाएगा। आवेदन की आखिरी तारीख और योग्यता समेत...

10वीं पास और ITI वालों के लिए रेलवे में नौकरी का सुनहरा मौका, इतने पदों पर भर्ती; बिना परीक्षा मेरिट से होगा सीधा चयन
Ramakant kumar
4 मिनट

Railway Apprentice Recruitment 2026: रेलवे में अप्रेंटिस के तौर पर करियर शुरू करने की तैयारी कर रहे 10वीं पास और ITI छात्रों के लिए अच्छी खबर है. ईस्ट कोस्ट रेलवे (ECR) के रेलवे भर्ती सेल ने वर्ष 2026-27 के लिए अप्रेंटिस के 1599 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती की खास बात यह है कि अभ्यर्थियों के चयन के लिए किसी लिखित परीक्षा या इंटरव्यू का आयोजन नहीं किया जाएगा. चयन 10वीं और ITI में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार मेरिट लिस्ट से किया जाएगा.


1599 अप्रेंटिस पदों पर होगी भर्ती

ईस्ट कोस्ट रेलवे की ओर से जारी भर्ती प्रक्रिया के तहत अलग-अलग ट्रेड में कुल 1599 अप्रेंटिस पदों को भरा जाएगा. इसके लिए योग्य अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं. अप्रेंटिसशिप के दौरान चयनित अभ्यर्थियों को निर्धारित नियमों के अनुसार स्टाइपेंड भी दिया जाएगा.


10वीं के साथ ITI जरूरी

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं परीक्षा पास होना जरूरी है. इसके साथ ही संबंधित ट्रेड में NCVT या SCVT से मान्यता प्राप्त संस्थान से ITI सर्टिफिकेट होना चाहिए.


भर्ती में फिटर, वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन, टर्नर, मशीनिस्ट, प्लंबर समेत विभिन्न ट्रेड से जुड़े अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं. जो अभ्यर्थी अभी 10वीं या ITI के अंतिम परिणाम का इंतजार कर रहे हैं, वे इस भर्ती के लिए पात्र नहीं होंगे.


15 से 24 वर्ष तय की गई आयु सीमा

अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष निर्धारित की गई है. आयु की गणना 15 सितंबर 2026 के आधार पर की जाएगी. आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.


SC और ST वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष, OBC वर्ग को 3 वर्ष और PwBD अभ्यर्थियों को 10 वर्ष की छूट मिलेगी.


15 सितंबर तक कर सकते हैं आवेदन

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 26 अगस्त 2026 को शाम 5 बजे से शुरू हो चुकी है. इच्छुक अभ्यर्थी 15 सितंबर 2026 को शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन के लिए रेलवे भर्ती सेल, ईस्ट कोस्ट रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा.


ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rrcbbs.org.in पर जाएं. इसके बाद होमपेज पर दिए गए “Act Apprentice 2026-27” लिंक पर क्लिक करें. रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करने के बाद आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी दर्ज करें.


इसके बाद 10वीं और ITI की मार्कशीट समेत मांगे गए जरूरी दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें. यदि लागू हो तो जाति प्रमाण पत्र समेत अन्य आवश्यक दस्तावेज भी अपलोड करें. आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करने के बाद फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट करें और भविष्य के लिए आवेदन का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें.


मेरिट के आधार पर होगा चयन

इस भर्ती में अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं देना होगा. उम्मीदवारों का चयन 10वीं और ITI में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार मेरिट लिस्ट के जरिए किया जाएगा. इसलिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए अपने शैक्षणिक दस्तावेजों में दर्ज अंकों की जानकारी सही तरीके से भरना जरूरी होगा.