ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

रेल कर्मियों की नहीं जाएगी नौकरी, बदल सकती है जॉब प्रोफाइल

DESK: रेलवे ने काम करने वाले अपने स्टाफ के लिए एक राहत वाली खबर दी. रेलवे की ओर से बताया गया है कि वर्तमान में किसी की नौकरी नहीं जाएगी, लेकिन हो सकता है कि आने वाले दिनों में

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

DESK: रेलवे ने काम करने वाले अपने स्टाफ के लिए एक राहत वाली खबर दी. रेलवे की ओर से बताया गया है कि वर्तमान में किसी की नौकरी नहीं जाएगी, लेकिन हो सकता है कि आने वाले दिनों में कर्मचारियों की जॉब प्रोफाइल चेंज जरूर हो सकता है. 

रेलवे डीजी एचआर ने आनंद एस खाती ने दावा किया है कि किसी की नौकरी नहीं जा रही है. जो बहाली को लेकर बाते हो रही है उसको लेकर गलत है. रेलवे में जो भर्तियां होने वाली है वह होती रहेगी. रेलवे भर्ती में कोई कटौती नहीं होगी. 

कर्मचारी की बदल सकती है जॉब प्रोफाइल

खाती ने बताया कि तकनीकि कारण से रेल कर्मियों के जॉब प्रोफाइल बदल सकता हैं. ऐसे में कर्मचारी फिर से कुशल होंगे. रेलवे अपनी कमाई का 65 प्रतिशत हिस्सा सिर्फ वेतन और पेंशन भुगतान पर ही खर्च कर देता है. वर्तमान में 12 लाख 18 हजार से अधिक कर्मचारी काम कर रहे हैं. सुरक्षा श्रेणी में 72,274 और गैर सुरक्षा श्रेणी में 68,366 रिक्तियां अधिसूचित की है. बता दें कि कुछ दिनों से सोशल मीडिया में यह अफवाह उड़ी थी कि रेलवे ने बहाली पर रोक लगा दिया है. कोई बहाली नहीं होने वाली है, लेकिन रेलवे के बयान के बाद यह बातें सिर्फ अफवाह साबित हुई है.