ब्रेकिंग
बिहार में भू-माफिया और सीओ की बातचीत का ऑडियो वायरल, DM ने FIR दर्ज करने का दिया आदेश; सरकारी जमीन पर थी बुरी नजरBihar Bhumi: बिहार में जमीन मापी की नई व्यवस्था लागू, नई समयसीमा तय; इतने दिन में पूरा होगा काम‘सांप पर भरोसा कर लेना लेकिन बीजेपी पर नहीं’ ममता बनर्जी का बड़ा हमला, असम चुनाव में बाहरी वोटर लाने का आरोपदानापुर सोना लूटकांड में पटना पुलिस का बड़ा एक्शन, STF की टीम ने तीन लुटेरों को दबोचाऐसा कौन सा प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ले लिए हैं? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तेजस्वी यादव का तंजबिहार में भू-माफिया और सीओ की बातचीत का ऑडियो वायरल, DM ने FIR दर्ज करने का दिया आदेश; सरकारी जमीन पर थी बुरी नजरBihar Bhumi: बिहार में जमीन मापी की नई व्यवस्था लागू, नई समयसीमा तय; इतने दिन में पूरा होगा काम‘सांप पर भरोसा कर लेना लेकिन बीजेपी पर नहीं’ ममता बनर्जी का बड़ा हमला, असम चुनाव में बाहरी वोटर लाने का आरोपदानापुर सोना लूटकांड में पटना पुलिस का बड़ा एक्शन, STF की टीम ने तीन लुटेरों को दबोचाऐसा कौन सा प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ले लिए हैं? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तेजस्वी यादव का तंज

पटना यूनिवर्सिटी ने जारी किया नया एकेडमिक कैलेंडर… इस दिन से शुरू होंगे स्नातक दाखिले के आवेदन, जानें पूरी टाइमलाइन

Patna University: पटना यूनिवर्सिटी ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अपना बहुप्रतीक्षित एकेडमिक कैलेंडर जारी कर दिया है। इसमें स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में दाखिले की तिथियां, आवेदन प्रक्रिया, कक्षाओं के शुरू होने का समय और प्रवेश परीक्षाओं...

पटना यूनिवर्सिटी ने जारी किया नया एकेडमिक कैलेंडर… इस दिन से शुरू होंगे स्नातक दाखिले के आवेदन, जानें पूरी टाइमलाइन
Ramakant kumar
4 मिनट

Patna University: पटना यूनिवर्सिटी ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अपना बहुप्रतीक्षित एकेडमिक कैलेंडर जारी कर दिया है। इसके साथ ही स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में दाखिले की प्रक्रिया, आवेदन की तारीखें, कक्षाएं शुरू होने का समय और प्रवेश परीक्षाओं का पूरा कार्यक्रम भी घोषित कर दिया गया है। इस बार भी स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिला छात्रों के इंटरमीडिएट अंकों के आधार पर ही लिया जाएगा।


यूनिवर्सिटी प्रशासन के मुताबिक, स्नातक में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 9 मई से शुरू होगी। इंटर उत्तीर्ण छात्र 30 मई तक समर्थ पोर्टल पर आवेदन कर सकेंगे। स्नातक में दाखिले की अंतिम प्रक्रिया 7 जुलाई तक पूरी कर ली जाएगी, जबकि 10 जुलाई को इंट्रोडक्शन मीट आयोजित होगी और 11 जुलाई से नियमित कक्षाएं शुरू हो जाएंगी।


इस बार उम्मीद की जा रही थी कि स्नातक दाखिला प्रवेश परीक्षा के आधार पर होगा, लेकिन प्रशासनिक कारणों से यह व्यवस्था लागू नहीं हो सकी। हालांकि, सेल्फ फाइनेंस कोर्सों में प्रवेश परीक्षा के आधार पर ही नामांकन लिया जाएगा। इनमें एलएलबी, बीबीए एलएलबी, लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस और बीसीए जैसे कोर्स शामिल हैं, जिनकी प्रवेश परीक्षा 13 जून को होगी।


इसके अलावा बीएफए (कला एवं शिल्प महाविद्यालय) की प्रवेश परीक्षा 12 जून को आयोजित की जाएगी। वहीं बीएमसी, बायोटेक्नोलॉजी, फंक्शनल इंग्लिश और एनवायरमेंटल साइंस जैसे कोर्सों के लिए प्रवेश परीक्षा 14 से 16 जून के बीच ली जाएगी।


पीजी पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 जून से शुरू होगी और छात्र 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। पीजी नामांकन की अंतिम तिथि 15 जुलाई निर्धारित की गई है। 16 जुलाई को इंट्रोडक्शन मीट आयोजित होगी, जबकि 17 जुलाई से स्नातकोत्तर कक्षाएं शुरू हो जाएंगी।


पटना यूनिवर्सिटी ने यह भी स्पष्ट किया है कि कई पीजी वोकेशनल कोर्सों जैसे पीएमआईआर, एलएलएम, एमएड, बायोकेमेस्ट्री, बायोटेक्नोलॉजी, एमसीए, एमजेएमसी, एम लिस, म्यूजिक और इंडस्ट्रियल सेफ्टी मैनेजमेंट में दाखिला 25 जुलाई तक लिया जाएगा। इन कोर्सों के छात्रों के लिए 27 जुलाई को इंट्रोडक्शन मीट होगी और 28 जुलाई से कक्षाएं शुरू होंगी।


एलएलएम, एमएड, मास्टर ऑफ रूरल स्टडीज, इंडस्ट्रियल सेफ्टी मैनेजमेंट और पीएमआईआर में प्रवेश परीक्षा के आधार पर नामांकन होगा। इनकी परीक्षाएं 10 से 12 जुलाई के बीच आयोजित की जाएंगी। वहीं बायोकेमेस्ट्री, बायोटेक्नोलॉजी, सोशल वर्क, कंप्यूटर एप्लिकेशन, एमजेएमसी, एमलिस और म्यूजिक जैसे कोर्सों की प्रवेश परीक्षा 8 जुलाई को होगी।


इसके अलावा कुछ विशेष पाठ्यक्रम जैसे पीजी डिप्लोमा इन क्लिनिकल साइकोलॉजी और ह्यूमन रिसोर्स डेवलपमेंट में दाखिला इंटरव्यू के आधार पर लिया जाएगा।


री-एडमिशन प्रक्रिया भी साथ-साथ चलेगी। स्नातक सेमेस्टर 1, 3 और 5 के लिए 10 जून से 22 जून तक आवेदन लिए जाएंगे, जबकि अंतिम तिथि 30 जून होगी। वहीं पीजी सेमेस्टर 1 और 3 के लिए री-एडमिशन आवेदन 10 जुलाई से 20 जुलाई तक होंगे और अंतिम तिथि 25 जुलाई तय की गई है।


पटना यूनिवर्सिटी के इस नए शैक्षणिक कैलेंडर से हजारों छात्रों को राहत मिली है, जो दाखिले की तारीखों का इंतजार कर रहे थे। अब छात्र समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर अपनी तैयारी शुरू कर सकते हैं।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Ramakant kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें