ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

पटना यूनिवर्सिटी के एमएड पर ब्रेक, इन चार बीएड कॉलेजों की मान्यता भी रद्द, कई को भेजा शोकॉज नोटिस

PATNA : एनसीटीई ने पटना यूनिवर्सिटी के एमएड पर रोक लगाते हुए राज्य के पांच अन्य बीएड कॉलेजों की मान्यता भी रद्द कर दी है. इसके साथ ही राज्य के 15 से अधिक बीएड और डीएलएड कॉलेजों को

FirstBihar
Anamika
1 मिनट

PATNA : एनसीटीई ने पटना यूनिवर्सिटी के एमएड पर रोक लगाते हुए राज्य के पांच अन्य बीएड कॉलेजों की मान्यता भी रद्द कर दी है. इसके साथ ही राज्य के 15 से अधिक बीएड और डीएलएड कॉलेजों को नोटिस भेजा है.

एनसीटीई ने पीयू के शिक्षा विभाग की मान्यता रद्द होने की वजह 2014 के रेगुलेशन के अनुसार इंफ्रास्ट्रक्चर का नहीं होना बताया है. जिसके बाद पीयू में सत्र 2020-21 में नामांकन नहीं लिया जा सकेगा. 

इसके साथ ही एनसीटीई ने तय मानकों पर खरा नहीं उतरने के कारण रामबरन राय बीएड कॉलेज, वैशाली, कमला भुवनेश्र्वर बीएड कॉलेज, बेगूसराय, कॉलेज ऑफ टीचर एजुकेशन, मौलाना आजाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी, दरभंगा और एमएस इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन, पटना की मान्यता रद्द कर दी है. इसके साथ ही एनसीटीई ने कई कॉलेजों को शोकॉज नोटिस जारी किया है.