ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

BPSC का रिजल्ट जारी, 6517 कैंडिडेट्स पास, यहां देखें पूरा रिजल्ट

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां BPSC PSC 65th PT का रिजल्ट आयोग ने घोषित कर दिया है. इस परीक्षा में कुल 257247 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था. जिसमें से

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां BPSC PSC 65th PT का रिजल्ट आयोग ने घोषित कर दिया है. इस परीक्षा में कुल 257247 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था. जिसमें से केवल 6517 कैंडिडेट्स को सफलता मिली है. बिहार के 35 जिलों में कुल 718 परीक्षा केंद्रों पर एग्जाम हुए थे. आयोग की वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.in पर भी बच्चे अपना रिजल्ट देख सकते हैं. बता दें कि BPSC की ओर से 421 पदों के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी.

आयोग के संयुक्त सचिव सह परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि शुक्रवार की देर शाम रिजल्ट जारी कर दिया गया है. रिजल्‍ट में किसी प्रकार की त्रुटि न हो, इसलिए इसे जारी करने में थोड़ी देर हुई. BPSC कैलेंडर के मुताबिक रिजल्ट मार्च माह के पहले सप्ताह में जारी किया जाना था. यह परीक्षा 15 अक्टूबर 2019 को राज्य के 35 जिलों के 718 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई थी. इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी की जा चुकी है. इसमें करीब 4 लाख युवा बैठे थे. इसके बाद 17 फरवरी, 2020 को बीपीएससी 65वीं का री-एग्जाम भी जारी आयोजित हुआ, जिसकी आंसर-की 20 फरवरी को जारी कर दी गई. 20 फरवरी को बीपीएससी ने 2020 की भर्ती परीक्षाओं का एक संभावित कैलेंडर जारी किया है. बीपीएससी 65वीं मेन एग्जाम का आयोजन जून में और रिजल्ट अक्टूबर में आएगा. इंटरव्यू दिसंबर, 2020 में होंगे.

परिणाम चेक करने का तरीका, यहां देखें -
चरण 1: रिजल्ट चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट- bpsc.bih.nic.in पर जाएं
चरण 2: होमपेज पर, 65th Prelims results का नोटिफिकेशन दिखेगा, यहां क्लिक करें
चरण 3: अब Download Result  लिंक पर क्लिक करें
चरण 4: रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर दर्ज करें
चरण 5: परिणाम स्क्रीन पर खुल जाएगा
चरण 6: इसे डाउनलोड करें, और आगे के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट लेकर अपने पास रख लें

BPSC का रिजल्ट जारी, 6517 कैंडिडेट्स पास, यहां देखें पूरा रिजल्ट

BPSC का रिजल्ट जारी, 6517 कैंडिडेट्स पास, यहां देखें पूरा रिजल्ट

BPSC का रिजल्ट जारी, 6517 कैंडिडेट्स पास, यहां देखें पूरा रिजल्ट

BPSC का रिजल्ट जारी, 6517 कैंडिडेट्स पास, यहां देखें पूरा रिजल्ट

BPSC का रिजल्ट जारी, 6517 कैंडिडेट्स पास, यहां देखें पूरा रिजल्ट

BPSC का रिजल्ट जारी, 6517 कैंडिडेट्स पास, यहां देखें पूरा रिजल्ट

BPSC का रिजल्ट जारी, 6517 कैंडिडेट्स पास, यहां देखें पूरा रिजल्ट

BPSC का रिजल्ट जारी, 6517 कैंडिडेट्स पास, यहां देखें पूरा रिजल्ट

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें