ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

बिहार बोर्ड ने जारी किया ओलंपियाड का रिजल्ट, स्टूडेंट एक क्लिक में यहां देखें अपना Result

PATNA : बिहार बोर्ड ने जिलास्तरीय ओलंपियाड का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस परीक्षा में बिहार के विभिन्न स्कूलों के हजारों छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया था. दो भागों में इस ओलंपि

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार बोर्ड ने जिलास्तरीय ओलंपियाड का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस परीक्षा में बिहार के विभिन्न स्कूलों के हजारों छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया था. दो भागों में इस ओलंपियाड का एग्जाम लिया गया था. बिहार बोर्ड जिलास्तरीय ओलंपियाड राउंड-2 और क्विज परीक्षा का आयोजन 24 और 25 जनवरी को हुआ था. जिसका रिजल्ट अब घोषित कर दिया गया है.

एक क्लिक में यहां देखें अपना रिजल्ट 

बिहार बोर्ड ने जिलास्तरीय ओलंपियाड में जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, वे अपने परिणाम को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर देख सकते हैं. बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि 15006 स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया था. इस एग्जाम में कुल 456 प्रतिभागियों को सफलता मिली है.


बिहार बोर्ड की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक प्रथम पुरुस्कार पाने वाले को 20 हजार रुपये और मेडल, द्वितीय पुरुस्कार पाने वाले को 15 हजार रुपये और मेडल, तृतीय पुरुस्कार पाने वाले को 10 हजार रुपये और मेडल दिया जायेगा. इसके साथ ही सांत्वना पुरुस्कार पाने वाले को 8 हजार रुपये और मेडल दिए जायेंगे. 3-3 विषयों में 38 जिलों के चयनित छात्रों को ये पुरुस्कार दिए जायेंगे.