ब्रेकिंग
बिहार के इस जिले में तेंदुए का आतंक, गांव में घुसकर दो बकरियों को बनाया शिकार; दहशत में ग्रामीणछात्रों और महिलाओं की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा, कहा- ‘मोदी है तो दिक्कत है’बिहार के विश्वविद्यालयों में बड़े सुधार की तैयारी: उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिलेगा इतने लाख का इनाम, राज्यपाल का एलानबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनबिहार के इस जिले में तेंदुए का आतंक, गांव में घुसकर दो बकरियों को बनाया शिकार; दहशत में ग्रामीणछात्रों और महिलाओं की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा, कहा- ‘मोदी है तो दिक्कत है’बिहार के विश्वविद्यालयों में बड़े सुधार की तैयारी: उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिलेगा इतने लाख का इनाम, राज्यपाल का एलानबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शन

1 लाख प्रारंभिक शिक्षकों की होगी बहाली, 9 नवंबर को है आवेदन जमा करने का अंतिम दिन

PATNA : शिक्षा विभाग ने सूबे के प्रारंभिक स्कूलों में नियोजन के लिए नया शेड्यूल तय कर दिया है. तय किए गए नए शेड्यूल के अनुसार अब राज्य के 71 हजार प्रारंभिक स्कूलों में ए

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : शिक्षा विभाग ने सूबे के प्रारंभिक स्कूलों में नियोजन के लिए नया शेड्यूल तय कर दिया है. तय किए गए नए शेड्यूल के  अनुसार अब राज्य के 71 हजार प्रारंभिक स्कूलों में एक लाख शिक्षकों के नियोजन के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर से बढ़ा कर 9 नवंबर कर दी गई है.

नए शेड्यूल के मुताबिक अभ्यर्थी 11 अक्टूबर से लेकर 9 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं. चयन किए गए अभ्यर्थियों को 29 जनवरी 2020 को नियोजन पत्र जारी किया जाएगा. 

बता दें कि राज्य में बाढ़ और कई जिलों में रोस्टर क्लियर नहीं होने के कारण नई अधिसूचना जारी की गई है. 

जिला द्वारा रोस्टर अनुमोदन व नियोजन इकाईयों को 9 अक्टूबर तक भेजना है, नियोजन इकाई  10 अक्टूबर तक सूचना प्रकाशन करेगी.  मेधा सूची की तैयारी 20 नवंबर तक, मेधा सूची का नियोजन समिति द्वारा अनुमोदन 26 नवंबर, मेधा सूची का प्रकाशन 29 नवंबर, मेधा सूची पर आपत्ति 13 दिसंबर तक, आपत्ति का निराकरण 20 दिसंबर तक, मेधा सूची का अंतिम प्रकाशन 21 दिसंबर तक, जिला द्वारा पंचायत एवं प्रखंड के मेधा सूची का अनुमोदन 11 जनवरी 20120 तक, नियोजन इकाई द्वारा मेधा सूची सार्वजनिक 16 जनवरी तक, आवेदन के साथ संलग्न स्व अभिप्रमाणित प्रमाण पत्रों के मूल प्रमाण पत्र से मिलान और चयन सूची का निर्माण 20 से 25 जनवरी तक, नियोजन इकाई द्वारा नियोजन पत्र वितरण 29 से होगा।