ब्रेकिंग
Bihar News: मोकामा में नया रेल पुल तैयार, 5 अक्टूबर से दौड़ेंगी ट्रेनें; उत्तर-दक्षिण बिहार के यात्रियों को बड़ी राहत✦Anant Vs Niraj: ललन सिंह ने पार्टी में छिड़े घमासान से पल्ला झाड़ा, कहा - मैं किसी की पैरवी नहीं करता✦Bihar News: पटना से पूर्णिया अब सिर्फ 3 घंटे! 7 जिलों से गुजरेगा एक्सप्रेसवे, 60 KM घट जाएगी दूरी✦बिहार में शिक्षकों के तबादले की प्रक्रिया फिर अटकी, इस महीने ट्रांसफर पोर्टल नहीं खुलेगा✦Bihar News: पटना-पूर्णिया स्पेशल ट्रेन 16 नवंबर तक चलेगी, दुर्गा पूजा-दिवाली-छठ में यात्रियों को बड़ी राहत✦Bihar News: मोकामा में नया रेल पुल तैयार, 5 अक्टूबर से दौड़ेंगी ट्रेनें; उत्तर-दक्षिण बिहार के यात्रियों को बड़ी राहत✦Anant Vs Niraj: ललन सिंह ने पार्टी में छिड़े घमासान से पल्ला झाड़ा, कहा - मैं किसी की पैरवी नहीं करता✦Bihar News: पटना से पूर्णिया अब सिर्फ 3 घंटे! 7 जिलों से गुजरेगा एक्सप्रेसवे, 60 KM घट जाएगी दूरी✦बिहार में शिक्षकों के तबादले की प्रक्रिया फिर अटकी, इस महीने ट्रांसफर पोर्टल नहीं खुलेगा✦Bihar News: पटना-पूर्णिया स्पेशल ट्रेन 16 नवंबर तक चलेगी, दुर्गा पूजा-दिवाली-छठ में यात्रियों को बड़ी राहत

पटना में कंटेनमेंट जोन में है CBSE का ऑफिस, कॉपी चेकिंग पर आज होगा फैसला

PATNA : CBSE के दसवीं और बारहवीं के कॉपी चेकिंग पर आज फैसला लिया जाएगा. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सोमवार की शाम कहा कि दसवीं बारहवीं की कॉपियों का मूल्यांकन मंगलवार स

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : CBSE के दसवीं और बारहवीं के कॉपी चेकिंग पर आज  फैसला लिया जाएगा. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सोमवार की शाम कहा कि दसवीं बारहवीं की कॉपियों का मूल्यांकन मंगलवार से शुरू होगा.

सीबीएसई की ओर से बोर्ड परीक्षाओं की कॉपियों के मूल्यांकन को हरी झंडी मिलने के बाद पटना में स्कूल रीजनल ऑफिस की गाइडलाइन का इंतजार कर रहे हैं. लेकिन इन सबके बीच सबसे बड़ी बात यह है कि पटना में सीबीएसई का ऑफिस जहां है वह इलाका कंटेनमेंट जोन में आता है और कंटेनमेंट जोन में हर एक चीज बंद रखने की बात बिहार सरकार द्वारा पहले ही कही जा चुकी है. इसके बाद अब कॉपियों की जांच पर संशय उत्पन्न हो गया है. 

कॉपियों के मूल्यांकन की जिम्मेदारी संभाल रहे एक नोडल ऑफिसर ने बताया कि अब तक ऑफिस से कोई भी निर्देश नहीं मिला है. हम लोग निर्देश आने का इंतजार कर रहे हैं. बता दें कि  सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक डॉ संयम भारद्वाज ने कहा कि 18 मार्च को कोविड- 19 को देखते हुए मूल्यांकन स्थगित किया गया था. अब गृह मंत्रालय ने सीबीएसई के 3000 स्कूलों को मूल्यांकन के लिए खोलने की अनुमति दी है. कॉपी शिक्षकों के घर पर भेजी जाएगी सभी रीजनल सेंटर और मूल्यांकन केंद्रों को कहा गया है कि वह कोविड-19 को लेकर दिए गए सभी निर्देशों का पालन करते हुए मूल्यांकन शुरू कर दें. लेकिन पटना में मूल्यांकन को लेकर अभी संशय बरकरार है.