ब्रेकिंग
सिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजीसिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजी

बिहार में पंचायती राज विभाग में 1250 पदों पर होगी बहाली

PATNA : नौकरी का इंतजार कर रहे हैं बिहार के लोगों के लिए अच्छी खबर है. पंचायती राज विभाग की ओर से मुख्यमंत्री ग्रामीण पेयजल निश्चय योजना और मुख्यमंत्री गली-नाली पक्कीकरण योजना के तहत बहाली ली

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : नौकरी का इंतजार कर रहे हैं बिहार के लोगों के लिए अच्छी खबर है. पंचायती राज विभाग की ओर से मुख्यमंत्री ग्रामीण पेयजल निश्चय योजना और मुख्यमंत्री गली-नाली  पक्कीकरण योजना के तहत बहाली ली जाएगी. 

721पदों पर तकनीकी सहायक और 529 पदों पर लेखापाल सहायक सह आइटी सहायक के पदों पर बहाली की जाएगी. इसके लिए  पंचायती राज विभाग के प्रधान सचिव अमृत लाल मीणा ने सभी जिलाधिकारियों को पत्र लिखकर जल्द से जल्द नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं.  

प्रधान सचिव ने कहा कि उपरोक्त दो योजनाएं विभाग के माध्यम से पूरी की जानी है. इन योजनाओं को पूरा करने के लिए 2095 तकनीकी सहायक और 2095 लेखापाल सहायक की नियुक्ति की जानी थी. लेकिन दोनों पदों पर क्रमशः 1375 और 1561 की ही नियुक्ति की जा सकी है. बाकि के  पद खाली पड़े हुए हैं. उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में दोनों योजनाओं को 15 जून तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. ऐसे में शेष पदों पर जल्द से जल्द नियुक्ति की जाए इसके लिए जिला स्तर पर कार्रवाई की जाए.