ब्रेकिंग
Bihar Crime : पटना में कार के अंदर रिटायर्ड इंजीनियर का शव मिलने से सनसनी, कनपटी के पीछे लगी थी गोली; पास में मिली पिस्टल, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझी पुलिस✦Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह का शक्ति प्रदर्शन या JDU की अंदरूनी तस्वीर ! नीतीश-निशांत-ललन के जयकारे ने किसकी नींद उड़ा दी? JDU में ‘सब ठीक’ वाला दावा फिर कटघरे में...✦Bihar MLC Election: महागठबंधन में रार! 5 अक्टूबर को बड़ा सियासी दिन! कांग्रेस के 5 उम्मीदवार भरेंगे पर्चा, RJD से सीधा मुकाबला✦Bihar News : बिहार में बाढ़ का कहर! 20 लोगों की मौत, चंपारण-सारण में हालात गंभीर; 50 गांवों का संपर्क टूटा✦सीतामढ़ी में दर्दनाक हादसा... छोटी बहन को बचाने पानी में उतरी बड़ी बहन, दोनों की डूबने से मौत✦Bihar Crime : पटना में कार के अंदर रिटायर्ड इंजीनियर का शव मिलने से सनसनी, कनपटी के पीछे लगी थी गोली; पास में मिली पिस्टल, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझी पुलिस✦Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह का शक्ति प्रदर्शन या JDU की अंदरूनी तस्वीर ! नीतीश-निशांत-ललन के जयकारे ने किसकी नींद उड़ा दी? JDU में ‘सब ठीक’ वाला दावा फिर कटघरे में...✦Bihar MLC Election: महागठबंधन में रार! 5 अक्टूबर को बड़ा सियासी दिन! कांग्रेस के 5 उम्मीदवार भरेंगे पर्चा, RJD से सीधा मुकाबला✦Bihar News : बिहार में बाढ़ का कहर! 20 लोगों की मौत, चंपारण-सारण में हालात गंभीर; 50 गांवों का संपर्क टूटा✦सीतामढ़ी में दर्दनाक हादसा... छोटी बहन को बचाने पानी में उतरी बड़ी बहन, दोनों की डूबने से मौत

नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी की सारी परीक्षाएं स्थगित, NEET का भी एग्जाम नहीं होगा

PATNA : कोरोना वायरस संक्रमण के बेहद भयावह रूप लेने के कारण बोर्ड और यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं रद्द और स्थगित की जा रही हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. नालंदा ओपन यूनिव

नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी की सारी परीक्षाएं स्थगित, NEET का भी एग्जाम नहीं होगा
First Bihar
2 मिनट

PATNA : कोरोना वायरस संक्रमण के बेहद भयावह रूप लेने के कारण बोर्ड और यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं रद्द और स्थगित की जा रही हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी की सारी परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं. उधर केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातकोत्तर (NEET) को स्थगित कर दिया है.


नालंदा खुला विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. संजय कुमार ने बताया कि 16 अप्रैल से होने वाली सभी सैद्धांतिक और प्रायोगिक परीक्षाओं को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है. कोरोना की भयावह स्थिति को देखते हुए विश्वविधालय प्रबंधन ने यह बड़ा निर्णय लिया है. स्थगित की गईं परीक्षाओं का शेड्यूल बाद में जारी किया जायेगा. 


यूनिवर्सिटी की ओर से जारी नोटिस में लिखा गया है कि "वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप और उससे संक्रमित यूनिवर्सिटी के कर्मचारियों को ध्यान में रखते हुए नालन्दा खुला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो डॉ हनुमान प्रसाद पाण्डेय ने एहतियातन तत्काल प्रभाव से पहले से निर्धारित और आगामी परीक्षाओं को स्थगित करने का आदेश दिया है."


"कोरोना वायरस के प्रकोप के सामान्य होने पर संशोधित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित होने वाली परीक्षाओं के संबंध में जानकारी नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट www.nou.ac.in और नोटिस बोर्ड पर दर्ज की जाएगी. इसके अलावा परीक्षार्थियों को दैनिक समाचार पत्र और एसएमएस के माध्यम से भी सूचना दी जाएगी.


नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी की सारी परीक्षाएं स्थगित, NEET का भी एग्जाम नहीं होगा


उधर दूसरी ओर देश में बढ़ते कोरोना के खतरे को देखते हुए केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातकोत्तर (NEET) को स्थगित कर दिया है. केंद्र सरकार की और से नेशनल बोर्ड ऑफ़ एग्जामिनेशन के एक्सक्यूटिव डायरेक्टर को पत्र लिखकर यह आदेश दिया गया है. 


नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी की सारी परीक्षाएं स्थगित, NEET का भी एग्जाम नहीं होगा