ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार के 28 हजार मिडिल स्कूलों में होगी इंस्ट्रक्टर की बहाली, जल्द शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया

PATNA : पटना हाईकोर्ट के आदेश के बाद अब शिक्षा विभाग 28 हजार मिडिल स्कूलों में शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य इंस्ट्रक्टरों की बहाली करेगा. जिसके लिए भर्ती की प्रक्रिया जल्द ही

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : पटना हाईकोर्ट के आदेश के बाद अब शिक्षा विभाग 28 हजार मिडिल स्कूलों में शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य इंस्ट्रक्टरों की बहाली करेगा. जिसके लिए भर्ती की प्रक्रिया जल्द ही शुरू करने का निर्णय शिक्षा विभाग ने लिया है. 

प्राथमिक शिक्षा निदेशक डॉ. रंजीत कुमार सिंह ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को आगे की कार्रवाई करने को  लेकर आदेश जारी कर दिया है. जहां भी 100 से  अधिक स्टूडेंट हैं, वहां एक इंस्ट्रक्टर बहाल किए जाएंगे. जिस स्कूल में पहले से शारीरिक शिक्षक कार्यरत हैं, वहां इंस्ट्रक्टर बहाल नहीं किए जाएंगे. 

इसके साथ ही शिक्षा विभाग ने यह साफ कर दिया है कि इंस्ट्रक्टर के पद अंशकालिन होंगे. इंस्ट्रक्टर को समय-समय पर निर्धारित मानदेय दिया जाएगा. इंस्ट्रक्टर के पोस्ट पर वैसे लोग अप्लाई कर सकते हैं, जिनके पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से शारीरिक शिक्षा में सर्टिफिकेट, डिप्लोमा या डिग्री हो. 

इंस्ट्रक्टरों की नियोजन की कार्रवाई के लिए शिक्षा विभाग द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति और राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद द्वारा संयुक्त रुप से योग्यता परीक्षा आयोजित कराने का निर्णय लिया गया है. परीक्षा में पास कैंडिडेट को इंस्ट्रक्टर के पोस्ट पर बहाल किया जाएगा.