ब्रेकिंग
पूर्व सीएम ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, गाड़ी पर फेंके गए कीचड़-जूते; गरमाई बंगाल की सियासतमामी के इश्क में भांजे ने कर दिया कांड! मामा की हत्या कर शव को लगाया ठिकाने, खुलासे से मचा हड़कंपहरिद्वार में 500 हॉर्न वाली मॉडिफाइड बाइक सीज, कांवड़ यात्रा में पुलिस की सख्त कार्रवाईBPSC TRE-3 में आरक्षण का बड़ा खेल? यूपी-ओडिशा के अभ्यर्थियों को बिहार में आरक्षित कोटे से मिली नौकरी, अब खुला पूरा मामलाBihar Education : सरस्वती की जगह लक्ष्मी की उपासना? DPO अजीत अमर तो बानगी हैं, इसी विभाग के एक और अफसर के बारे में जानें- रिश्तेदार के नाम पर 'पेट्रोल पंप' से लेकर अन्य में करोड़ों के निवेशपूर्व सीएम ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, गाड़ी पर फेंके गए कीचड़-जूते; गरमाई बंगाल की सियासतमामी के इश्क में भांजे ने कर दिया कांड! मामा की हत्या कर शव को लगाया ठिकाने, खुलासे से मचा हड़कंपहरिद्वार में 500 हॉर्न वाली मॉडिफाइड बाइक सीज, कांवड़ यात्रा में पुलिस की सख्त कार्रवाईBPSC TRE-3 में आरक्षण का बड़ा खेल? यूपी-ओडिशा के अभ्यर्थियों को बिहार में आरक्षित कोटे से मिली नौकरी, अब खुला पूरा मामलाBihar Education : सरस्वती की जगह लक्ष्मी की उपासना? DPO अजीत अमर तो बानगी हैं, इसी विभाग के एक और अफसर के बारे में जानें- रिश्तेदार के नाम पर 'पेट्रोल पंप' से लेकर अन्य में करोड़ों के निवेश

JEE मेन परीक्षा 2023 का नियम बदला, 12वीं में 75 फीसदी से कम मार्क्स वालों का नहीं होगा एडमिशन

DESK : जेईई मेन परीक्षा 2023 में एक बड़ा बदलाव किया गया है। अब 12वीं में 75 फीसदी अंक वाला नियम फिर से लागू कर दिया गया है। इस नियम को कोरोना काल के दौरान ही हटा दिया गया था लेकिन अ

JEE मेन परीक्षा 2023 का नियम बदला, 12वीं में 75 फीसदी से कम मार्क्स वालों का नहीं होगा एडमिशन
First Bihar
2 मिनट

DESK : जेईई मेन परीक्षा 2023 में एक बड़ा बदलाव किया गया है। अब 12वीं में 75 फीसदी अंक वाला नियम फिर से लागू कर दिया गया है। इस नियम को कोरोना काल के दौरान ही हटा दिया गया था लेकिन अब इसे फिर से इसी नियम के साथ परीक्षा ली जाएगी। यानी अब आईआईआईटी, एनआईआई और सीएफटीआई संस्थानों में अगर आप एडमिशन चाहते हैं तो 12वीं में कम से कम आपके 75 फीसदी मार्क्स होने चाहिए। 




आपको बता दें, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने जेईई मेन की परीक्ष में ये बदलाव किया है। सेंट्रल सीट अलोकशन बोर्ड (सीसैब) के जरिए एनआईटी, आईआईआईटी और सीएफटीआई संस्थानों के बीई, बीटेक, बीआर्क, बीप्लानिंग कोर्स में दाखिले ऑल इंडिया पर बेस्ड होंगे। लेकिन 12वीं में 75 फीसदी से कम मार्क्स लाने वाले छात्र यहां एडमिशन नहीं ले सकेंगे। वहीं, एससी या एसटी छात्रों की बायत करें तो उन्हें 12th में कम से कम 65 फीसदी मार्क्स लाने जरुरी होंगे। 




रजिस्ट्रेशन फीस में भी NTA ने बढ़ोतरी की है। मेल स्टूडेंट्स की फ़ीस 1,000 रुपये कर दी गई है, जो पहले 650 रुपये थी। वहीं, फीमेल कैंडिडेट्स को रजिस्ट्रेशन फ़ीस के लिए अब 800 रुपये देने होंगे। इससे पहले, एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी, ट्रांसजेंडर की रजिस्ट्रेशन फ़ीस 325 रुपये थी जिसे बढाकर अब 500 रुपये कर दिया गया है। 


टैग्स