ब्रेकिंग
राजस्थान-छपरा बस हादसे में अबतक 3 की मौत, 30 लोग घायल; दर्जनभर घायलों की हुई पहचान✦Bihar Government School : बिहार के सरकारी स्कूलों में अब छोटे बच्चों के लिए भी बनेगा अलग भवन! जमीन नहीं मिली तो इस तरह होगा निर्माण, सरकार ने जारी किया आदेश✦Bihar Road Accident : पूर्णिया में मौत बनकर दौड़ी कार, घर के बरामदे में बैठे 6 लोगों को रौंदा; दो मासूम बच्चों की हालत देख मचा हड़कंप✦Bihar Crime News : दिवाली की रात बिहार में खूनी खेल! दरभंगा में मुंह में मारी गोली, बक्सर में सिर कुचलकर काट दिए हाथ-पैर, दो हत्याओं से हड़कंप...✦राजस्थान से बिहार जा रही बस पलटी, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा; 15 लोगों के घायल होने की खबर✦राजस्थान-छपरा बस हादसे में अबतक 3 की मौत, 30 लोग घायल; दर्जनभर घायलों की हुई पहचान✦Bihar Government School : बिहार के सरकारी स्कूलों में अब छोटे बच्चों के लिए भी बनेगा अलग भवन! जमीन नहीं मिली तो इस तरह होगा निर्माण, सरकार ने जारी किया आदेश✦Bihar Road Accident : पूर्णिया में मौत बनकर दौड़ी कार, घर के बरामदे में बैठे 6 लोगों को रौंदा; दो मासूम बच्चों की हालत देख मचा हड़कंप✦Bihar Crime News : दिवाली की रात बिहार में खूनी खेल! दरभंगा में मुंह में मारी गोली, बक्सर में सिर कुचलकर काट दिए हाथ-पैर, दो हत्याओं से हड़कंप...✦राजस्थान से बिहार जा रही बस पलटी, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा; 15 लोगों के घायल होने की खबर

IB Jobs 2023: इंटेलिजेंस ब्यूरो में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, आज से शुरू हो रही आवेदन प्रक्रिया, जानें पूरी डिटेल्स

DESK: इंटेलिजेंस डिपार्टमेंट यानी इंटेलिजेंस ब्यूरो में नौकरी पाने का सुनहरा मौका आया है. बता दें इस भर्ती के तहत 1600 से अधिक रिक्त पदों को भरा जा रहा है. ऐसे में IB के लिए त

IB Jobs 2023: इंटेलिजेंस ब्यूरो में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, आज से शुरू हो रही आवेदन प्रक्रिया, जानें पूरी डिटेल्स
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
3 मिनट

DESK: इंटेलिजेंस डिपार्टमेंट यानी इंटेलिजेंस ब्यूरो में नौकरी पाने का सुनहरा मौका आया है. बता दें इस भर्ती के तहत 1600 से अधिक रिक्त पदों को भरा जा रहा है. ऐसे में IB के लिए तैयारी कर रहे कैंडिडेट के लिए यह एक बेहतरीन मौका है. लेकिन ध्यान रहे कि आवेदन प्रक्रिया के लिए समय अवधि कम दिया गया है. ऐसे में योग्य उम्मीदवार भर्ती से जुड़ी सारी जानकारी देखकर तुरंत अपना फॉर्म भर दें.


बता दें इसके लिए आवेदन प्रक्रिया आज से प्रारम्भ हो रही है. भर्ती के लिए पात्र और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक साइट mha.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इस अभियान के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 23 जून तय की गई है. 


इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 797 जूनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर, ग्रेड- II (तकनीकी) यानी JIO-II / Tech के पद पर भर्ती की जाएगी. जहां भर्ती के तहत अनारक्षित वर्ग के 325 पद, EWC के 79 पद, OBC के 215 पद, SC के 119 पद और एसटी वर्ग के लिए 59 पद तय किए गए हैं. इस पड़ के लिए 4 स्केल होगा, जिसके अंतर्गत 25 से 80 हजार तक सैलरी होगी. इसके साथ ही इंटेलिजेंस डिपार्टमेंट ने मल्टी टास्किंग स्टाफ  (Multi Tasking Staff MTS) पर 150 पद पर भर्ती होगी. जहां अनारक्षित वर्ग के 68 पद, EWC के 15 पद, OBC के 35 पद, SC के 16 पद और एसटी वर्ग के लिए 16 पद तय किए गए हैं. 


अधिसूचना के अनुसार इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 18 वर्ष से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए. जबकि आवेदन करने वाले आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को आयु सीमा में छूट दी गई है. इस भर्ती अभियान के लिए कैंडिडेट को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा. इस भर्ती के लिए सामान्य, EWC और OBC वर्ग के उम्मीदवारों को 450 रुपये का शुल्क देना होगा. जबकि SC,ST, PWD और महिलाओं के लिए शुल्क 50 रुपये रखा गया है.

टैग्स