ब्रेकिंग
Bihar News : दिल्ली में 'वोट चोरी' के खिलाफ विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, रामलीला मैदान में गरजे तेजस्वी यादव; बोले- लोकतंत्र और संविधान बचाने आए हैं✦राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की बढ़ेगी परेशानी! MLC सदस्यता रद्द कराने हाईकोर्ट जाएगी प्रशांत किशोर की पार्टी✦बिहार में प्रतियोगी छात्रों को सरकार देगी फ्री स्टडी किट, UPSC-BPSC से लेकर रेलवे तक की तैयारी करने वालों को मौका; इस दिन तक करें आवेदन✦दो निर्दलीय MLC को लेकर BJP में कन्फ्यूजन: विवाद बढ़ने पर पार्टी ने कहा- सिर्फ समर्थन दिया, मंत्री बोले- दोनों ने ज्वाइन किया, वह उसके साक्षी✦Bihar UPYOG Portal : बिहार में अब घर बैठे पास होगा मकान का नक्शा, ट्रेड लाइसेंस से पानी कनेक्शन तक की सुविधा ऑनलाइन; CM सम्राट ने लॉन्च किया UPYOG पोर्टल✦Bihar News : दिल्ली में 'वोट चोरी' के खिलाफ विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, रामलीला मैदान में गरजे तेजस्वी यादव; बोले- लोकतंत्र और संविधान बचाने आए हैं✦राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की बढ़ेगी परेशानी! MLC सदस्यता रद्द कराने हाईकोर्ट जाएगी प्रशांत किशोर की पार्टी✦बिहार में प्रतियोगी छात्रों को सरकार देगी फ्री स्टडी किट, UPSC-BPSC से लेकर रेलवे तक की तैयारी करने वालों को मौका; इस दिन तक करें आवेदन✦दो निर्दलीय MLC को लेकर BJP में कन्फ्यूजन: विवाद बढ़ने पर पार्टी ने कहा- सिर्फ समर्थन दिया, मंत्री बोले- दोनों ने ज्वाइन किया, वह उसके साक्षी✦Bihar UPYOG Portal : बिहार में अब घर बैठे पास होगा मकान का नक्शा, ट्रेड लाइसेंस से पानी कनेक्शन तक की सुविधा ऑनलाइन; CM सम्राट ने लॉन्च किया UPYOG पोर्टल

Goal Institute: गयाजी में गोल इंस्टिट्यूट द्वारा ‘गोल कॉम्पिटिटीव स्किल डेवलपमेंट स्कूल’ का शुभारंभ

Goal Institute: गोल इंस्टिट्यूट अपने सामाजिक दायित्व (CSR) के तहत आज ‘गोल कॉम्पिटिटीव स्किल डेवलपमेंट स्कूल’ की स्थापना एवं प्रारम्भ गयाजी जिला के उपथु के गोल फाउण्डेशन

Goal Institute
© reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Goal Institute: गोल इंस्टिट्यूट अपने सामाजिक दायित्व (CSR) के तहत आज ‘गोल कॉम्पिटिटीव स्किल डेवलपमेंट स्कूल’ की स्थापना एवं प्रारम्भ गयाजी जिला के उपथु के गोल फाउण्डेशन के प्रांगण में रूद्राभिषेक के साथ सम्पन्न किया। इस स्कूल का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद परिवारों के छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की जागरूकता, आधारभूत शिक्षा एवं सहयोग की व्यवस्था एवं इस तरह का स्किल डेवलप कराना है, जिससे छात्र एवं खासकर छात्राएं प्रतियोगी परिक्षाओं के लिए तैयारी के साथ-साथ रोजगारोन्मुखी शिक्षा प्राप्त कर सकें और आसानी से नौकरी पा सकें या स्वरोजगार के साथ आत्मनिर्भर बन सकें। 


इस स्कूल में छात्रों को निःशुल्क कंप्यूटर ज्ञान, अंग्रेजी भाषा की पढ़ाई, गणित की पढ़ाई एवं व्यक्तित्व विकास सहित विभिन्न कौशलों की शिक्षा दी जाएगी। संस्थान का लक्ष्य है कि छात्र एवं छात्राएं कोर्स पूरा करने के तुरंत बाद प्रतियोगी परिक्षाओं में सफलता प्राप्त कर सकें, नौकरी प्राप्त करने के योग्य बन सकें या स्वयं का रोजगार शुरू करने में सक्षम हो सकें।


कक्षा 6 से 10 तक के छात्रों को इस विद्यालय में निःशुल्क दाखिला दिया जाएगा। प्रवेश के लिए एक विशेष स्क्रीनिंग टेस्ट आयोजित किया जाएगा, जो छात्रों की रुचि और योग्यता पर आधारित होगा। गोल इंस्टीट्यूट के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक बिपिन सिंह ने इस परियोजना के विजन पर प्रकाश डालते हुए कहा, “हमारा उद्देश्य समाज के आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद वर्ग के छात्र और विशेषकर छात्राओं को कौशल आधारित शिक्षा प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। 


उन्होंने कहा कि छात्राओं को शिक्षित कर आत्मनिर्भर बनाना, समाज और राष्ट्र के विकास के लिए अति आवश्यक है क्योंकि एक शिक्षित छात्र अपने पुरे परिवार के आगे आने वाले कई पीढ़ीयों को शिक्षित बना सकती है और गोल का यह प्रयास है कि छात्राओं को खासकर यह सुविधा अवश्य दी जाएगी। यह प्रयास न केवल छात्रों का भविष्य संवारेगा, बल्कि उनके परिवारों के जीवन को भी परिवर्तित करेगा।


यह विद्यालय गोल इंस्टीट्यूट के फाउंडर एवं मैनेजिंग डायरेक्टर विपिन सिंह के पैतृक गांव गयाजी जिले के महाचक के पास उपथु गांव में स्थापित किया गया है। इसका विधिवत उद्घाटन पूजा अर्चना के साथ 3 अगस्त 2025, रविवार को किया गया।

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता