ब्रेकिंग
Bihar Cabinet Meeting: CM सम्राट ने महिलाओं को दिया बड़ा तोहफा, 22 हजार आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका की होगी बहाली....Bihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला, इन महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहर, जानें...मोतिहारी में परीक्षा के दौरान पकड़ा गया ‘मुन्ना भाई’, चप्पल में छिपा रखा था इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस; दो साथी भी हिरासत मेंबच्चों को पढ़ाने के बजाय स्कूल में नींद फरमा रहे थे गुरुजी.... विभाग ने लिया एक्शन; सुपौल के 2 विशिष्ट शिक्षक सस्पेंडवर्षों की दुआ हुई कबूल! किशनगंज में महिला ने एक साथ 4 बच्चों को दिया जन्म, 2 बेटे और 2 बेटियों के आने से घर में आई खुशियांBihar Cabinet Meeting: CM सम्राट ने महिलाओं को दिया बड़ा तोहफा, 22 हजार आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका की होगी बहाली....Bihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला, इन महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहर, जानें...मोतिहारी में परीक्षा के दौरान पकड़ा गया ‘मुन्ना भाई’, चप्पल में छिपा रखा था इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस; दो साथी भी हिरासत मेंबच्चों को पढ़ाने के बजाय स्कूल में नींद फरमा रहे थे गुरुजी.... विभाग ने लिया एक्शन; सुपौल के 2 विशिष्ट शिक्षक सस्पेंडवर्षों की दुआ हुई कबूल! किशनगंज में महिला ने एक साथ 4 बच्चों को दिया जन्म, 2 बेटे और 2 बेटियों के आने से घर में आई खुशियां

NTPC में 1.4 लाख रुपये तक की नौकरी पाने का सुनहरा मौका, बिना लिखित परीक्षा के होगा चयन, जानें कैसे करें आवेदन

NTPC में नौकरी का सपना देखने वालों के लिए एक सुनहरा मौका है। NTPC ने इंजीनियरिंग एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के 475 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार 13 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

ntpc recruitment
ntpc recruitment
© ntpc recruitment
User1
2 मिनट

NTPC Recruitment : नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन (NTPC) लिमिटेड में नौकरी पाने की चाहत रखने वालों के लिए खुशखबरी है। NTPC ने इंजीनियरिंग एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों पर 475 वैकेंसी निकाली हैं। इच्छुक उम्मीदवार NTPC की आधिकारिक वेबसाइट ntpc.co.in पर जाकर आवेदन क्र सकते हैं. आवेदन 13 फरवरी तक या उससे पहले किया जा सकता है।


NTPC में इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित इंजीनियरिंग विषय में स्नातक (B.E./B.Tech.) की डिग्री होनी चाहिए। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 27 वर्ष निर्धारित की गई है। SC/ST/OBC/PWD/XSM श्रेणी के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।


इन पदों पर अप्लाई करने एक लिए (GEN)/OBC/EWS उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 300 रुपये तय किए गए हैं। वहीं SC/ST/PWD/XSM उम्मीदवारों के लिए आवेदन मुफ्त है। चयनित उम्मीदवारों को ₹40,000 से लेकर ₹1,40,000 तक का वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा, उम्मीदवारों को कंपनी के नियमों के अनुसार महंगाई भत्ता, अन्य भत्ते और टर्मिनल लाभ भी दिए जाएंगे। उम्मीदवारों को GATE-2024 स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन से गुजरना होगा। अंतिम चयन GATE स्कोर और संगठन की आवश्यकताओं के अनुसार किया जाएगा।


आवेदन कैसे करें

  • उम्मीदवार NTPC की आधिकारिक वेबसाइट ntpc.co.in पर जाएं।
  • करियर सेक्शन में जाएं और इंजीनियरिंग एग्जीक्यूटिव ट्रेनी भर्ती के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • सभी आवश्यक विवरण भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • आवेदन पत्र जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसकी एक प्रति अपने पास रखें।