ब्रेकिंग
नए साल में रेलवे का बड़ा बदलाव, सप्तक्रांति समेत 20 ट्रेनों का बदलेगा नंबर; सुपरफास्ट का दर्जा भी खत्म, यात्रियों को किराए में मिल सकती है राहत✦ एक तरफ 40 विला 1.8 करोड़ की सालाना कमाई का मामला, दूसरी तरफ 60 लाख के गबन पर सख्ती... बिहार के इस अफसर का ‘एक्शन मोड’ चर्चा में✦Bihar News : 'कार लॉक थी, अंदर खून और ब्लेड पड़ा था....', बिहार में मेडिकल एडमिशन कंसल्टेंट की मौत से सनसनी; इस बात को लेकर चल रहा था विवाद ✦Bihar Crime News : बिहार में लिफ्ट के बहाने छात्रा को स्कॉर्पियो में बैठाया, घर की जगह सुनसान रास्ते पर ले गया; उसके बाद हो गया यह कांड ✦Bihar Politics : पलट गई BJP, पहले दोनों MLC को दल में शामिल कराया,विवाद बढ़ने पर सफाई - समर्थन दिया है✦नए साल में रेलवे का बड़ा बदलाव, सप्तक्रांति समेत 20 ट्रेनों का बदलेगा नंबर; सुपरफास्ट का दर्जा भी खत्म, यात्रियों को किराए में मिल सकती है राहत✦ एक तरफ 40 विला 1.8 करोड़ की सालाना कमाई का मामला, दूसरी तरफ 60 लाख के गबन पर सख्ती... बिहार के इस अफसर का ‘एक्शन मोड’ चर्चा में✦Bihar News : 'कार लॉक थी, अंदर खून और ब्लेड पड़ा था....', बिहार में मेडिकल एडमिशन कंसल्टेंट की मौत से सनसनी; इस बात को लेकर चल रहा था विवाद ✦Bihar Crime News : बिहार में लिफ्ट के बहाने छात्रा को स्कॉर्पियो में बैठाया, घर की जगह सुनसान रास्ते पर ले गया; उसके बाद हो गया यह कांड ✦Bihar Politics : पलट गई BJP, पहले दोनों MLC को दल में शामिल कराया,विवाद बढ़ने पर सफाई - समर्थन दिया है

TEACHER JOB : TGT शिक्षकों के लिए हजारों पदों पर भर्ती शुरू, आवेदन प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेज यहां देखें

देश भर में इन दिनों टीचर बहाली का एक सिलसिला चल रहा है। लाखों युवा टीचर बनने का सपना लेकर इससे जुड़ीं परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं और बहाली जारी होने का इंतजार कर रहे हैं तो अब उनकी इंतजार की घड़ी खत्म हो गई है।

TEACHER JOB : TGT शिक्षकों के लिए हजारों पदों पर भर्ती शुरू, आवेदन प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेज यहां देखें
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

TEACHER JOB : देश भर में इन दिनों टीचर बहाली का एक सिलसिला चल रहा है। लाखों युवा टीचर बनने का सपना लेकर इससे जुड़ीं परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं और बहाली जारी होने का इंतजार कर रहे हैं तो अब उनकी इंतजार की घड़ी खत्म हो गई है। इसकी वजह यह है कि अब TGT टीचरों के लिए हज़ारों पोस्ट पर बहाली आई है। इसके बाद अब उन्हें बस इस परीक्षा की तैयारी में लग जाना है। 


जानकारी के मुताबिक, डीएसएसएसबी यानी दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने राष्ट्रीय राजधानी के सरकारी स्कूलों में टीजीटी शिक्षक के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत गणित, अंग्रेजी, एसएसटी, हिंदी, संस्कृत, उर्दू समेत विभिन्न विषयों के लिए कुल 5,346 वैकेंसी भरी जाएंगी। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 9 अक्टूबर 2025 से शुरू होगी। इच्छुक व योग्य अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट dsssbonline.nic.in पर जाकर आवेदन करना होगा। इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 नवंबर 2025 है।


इसके मुताबिक 55/25 टीजीटी (गणित) पुरुष 744,56/25 टीजीटी (गणित) महिला 376,57/25 टीजीटी (अंग्रेजी) पुरुष 869,58/25 टीजीटी (अंग्रेजी) महिला 104 पदों, 59/25 टीजीटी (सामाजिक विज्ञान) पुरुष 310, 60/25 टीजीटी (सामाजिक विज्ञान) महिला 92, 61/25 टीजीटी (प्राकृतिक विज्ञान) पुरुष 630, 62/25 टीजीटी (प्राकृतिक विज्ञान) महिला 502,63/25 टीजीटी (हिंदी) पुरुष 420 ,64/25 टीजीटी (हिंदी) महिला 134 ,65/25 टीजीटी (संस्कृत) पुरुष 342

66/25 टीजीटी (संस्कृत) महिला 416,67/25 टीजीटी (उर्दू) पुरुष 45, 68/25 टीजीटी (उर्दू) महिला 116,69/25 टीजीटी (पंजाबी) पुरुष 67,70/25 टीजीटी (पंजाबी) महिला 160, 71/25 ड्रॉइंग टीचर 527,72/25 विशेष शिक्षा शिक्षक 120 पदों पर बहाली निकाली है। इसका मतलब यह हुआ कि कुल 5,346 पदों पर बहाली लाई गई है। 


इस परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट को उनके खुद के सब्जेक्ट के साथ ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन (कम से कम 50 फीसदी अंक होना जरूरी) होना जरूरी। इसके अलावा, बीएड की डिग्री और सीटेट पास भी होना जरूरी है। ड्राइंग विषय के लिए बीएड की डिग्री और सीटेट नहीं मांगा गया है। इसके लिए भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी विश्वविद्यालय/संस्थान से ड्राइंग/पेंटिंग/मूर्तिकला/ग्राफिक कला में पांच वर्षीय डिप्लोमा या किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ड्राइंग और पेंटिंग/ललित कला में स्नातकोत्तर उपाधि या ड्राइंग/पेंटिंग/ललित कला में स्नातक उपाधि और किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से पेंटिंग/ललित कला में दो वर्षीय फुल टाइम डिप्लोमा होना चाहिए। 


इसके लिए उम्मीदवार की आयु 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। अधिकतम आयु सीमा में एससी व एसटी वर्ग को पांच वर्ष एवं ओबीसी को तीन वर्ष की छूट मिलेगी। केवल एक चरण में परीक्षा होगी (टियर-1)। नेगेटिव मार्किंग होगी। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 (चौथाई अंक) काटा जाएगा। लिखित परीक्षा के बाद पद के मुताबिक स्किल टेस्ट हो सकता है।


इधर, इस परीक्षा में सामान्य/ईडब्ल्यूएस : 40 फीसदी,अन्य पिछड़ा वर्ग (दिल्ली) : 35 फीसदी,अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / दिव्यांग : 30 फीसदी अंक हासिल करना होगा। जबकि इसके लिए आवेदन फीस 100 रुपये तय किए गए हैं। जबकि सभी वर्गों की महिलाओं, एससी, एसटी व दिव्यांग वर्ग के लिए कोई फीस नहीं।