ब्रेकिंग
Bihar Crime : पटना में कार के अंदर रिटायर्ड इंजीनियर का शव मिलने से सनसनी, कनपटी के पीछे लगी थी गोली; पास में मिली पिस्टल, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझी पुलिस✦Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह का शक्ति प्रदर्शन या JDU की अंदरूनी तस्वीर ! नीतीश-निशांत-ललन के जयकारे ने किसकी नींद उड़ा दी? JDU में ‘सब ठीक’ वाला दावा फिर कटघरे में...✦Bihar MLC Election: महागठबंधन में रार! 5 अक्टूबर को बड़ा सियासी दिन! कांग्रेस के 5 उम्मीदवार भरेंगे पर्चा, RJD से सीधा मुकाबला✦Bihar News : बिहार में बाढ़ का कहर! 20 लोगों की मौत, चंपारण-सारण में हालात गंभीर; 50 गांवों का संपर्क टूटा✦सीतामढ़ी में दर्दनाक हादसा... छोटी बहन को बचाने पानी में उतरी बड़ी बहन, दोनों की डूबने से मौत✦Bihar Crime : पटना में कार के अंदर रिटायर्ड इंजीनियर का शव मिलने से सनसनी, कनपटी के पीछे लगी थी गोली; पास में मिली पिस्टल, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझी पुलिस✦Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह का शक्ति प्रदर्शन या JDU की अंदरूनी तस्वीर ! नीतीश-निशांत-ललन के जयकारे ने किसकी नींद उड़ा दी? JDU में ‘सब ठीक’ वाला दावा फिर कटघरे में...✦Bihar MLC Election: महागठबंधन में रार! 5 अक्टूबर को बड़ा सियासी दिन! कांग्रेस के 5 उम्मीदवार भरेंगे पर्चा, RJD से सीधा मुकाबला✦Bihar News : बिहार में बाढ़ का कहर! 20 लोगों की मौत, चंपारण-सारण में हालात गंभीर; 50 गांवों का संपर्क टूटा✦सीतामढ़ी में दर्दनाक हादसा... छोटी बहन को बचाने पानी में उतरी बड़ी बहन, दोनों की डूबने से मौत

कोरोना का कहर: LNMU की परीक्षाएं 15 मई तक स्थगित, यूनिवर्सिटी के कई शिक्षक और कर्मचारी पाए गए कोरोना पॉजिटिव

DARBHANGA: बिहार में कोरोना का कहर जारी है। कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या आए दिन बढ़ती जा रही है। जिसे देखते हुए दरभंगा के ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय की परीक्षाएं 15

कोरोना का कहर: LNMU की परीक्षाएं 15 मई तक स्थगित, यूनिवर्सिटी  के कई शिक्षक और कर्मचारी पाए गए कोरोना पॉजिटिव
Santosh Singh
2 मिनट

DARBHANGA: बिहार में कोरोना का कहर जारी है। कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या आए दिन बढ़ती जा रही है। जिसे देखते हुए दरभंगा के ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय की परीक्षाएं 15 मई तक स्थगित कर दी गयी है। बताया जा रहा है कि विश्वविद्यालय में कई शिक्षक व कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। ऐसी स्थिति में विश्वविद्यालय मुख्यालय में प्रवेश करना कोविड-19 के प्रोटोकॉल  का उल्लंघन माना जाएगा।


कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव के कारण राज्य सरकार ने सूबे के सभी स्कूल-कॉलेजों को 15 मई तक बंद करने की घोषणा की है। इस दौरान शैक्षणिक कार्य व परीक्षाएं स्थगित रहेगी। सोमवार को ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. मुश्ताक अहमद ने सूचना जारी करते हुए बताया है कि विवि के सभी स्नातकोत्तर विभाग, स्ववित्त पोषित संस्थान, अंगीभूत और संबंध कॉलेज में सभी शैक्षणिक कार्य बंद रहेंगे। वहीं ऑनलाइन कक्षाएं व पूर्व निर्धारित कार्य चलते रहेंगे।


विश्वविद्यालय के कुलसचिव ने बताया कि इस दौरान कोई भी शिक्षक बिना पूर्व अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे। 16 अप्रैल को जारी आदेश के अनुसार विश्वविद्यालय स्नातकोत्तर विभाग, स्वपोषी संस्थान, अंगीभूत एवं संबंध कॉलेज 25 अप्रैल तक पूर्ण रूप से पहले ही बंद हैं। 26 अप्रैल से राज्य सरकार के निर्देशानुसार 33 फीसदी उपस्थिति के साथ विश्वविद्यालय स्नातकोत्तर विभाग संबंधित सभी कॉलेज के कार्यालय कार्य चलेंगे। विवि के अधीन सभी कॉलेजों के प्राचार्यों को यह निर्देश दिया गया है कि इस दौरान छात्रों की समस्याओं से संबंधित आवेदन कॉलेज में ही लें और उसे विश्वविद्यालय को भेंजे। 15 मई तक विश्वविद्यालय मुख्यालय में छात्रों के आने से परहेज करने की बात भी कही गयी।