ब्रेकिंग
बाथरूम में नहाते समय महिला का बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक किया शारीरिक शोषण!कोर्ट में पेशी के दौरान जमुई कांड के आरोपी हरेराम को वकील ने जड़ा थप्पड़, भीड़ से बचाकर पुलिस ने पहुंचाया जेलपटना में पूर्व पार्षद और जन सुराज के कार्यकर्ता अनिल यादव को मारी गोली, अपार्टमेंट में घुसकर अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम, अस्पताल में मिलने पहुंचे प्रशांत किशोर बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: 2 अक्टूबर को बंदियों की रिहाई, शहीद की पत्नी को अनुकंपा पर नौकरी बिहार SI परीक्षा में बड़ा खेल, गया कॉलेज से प्रश्नपत्र की फोटो खींचकर सॉल्वर गैंग को भेजने वाला कर्मचारी गिरफ्तारबाथरूम में नहाते समय महिला का बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक किया शारीरिक शोषण!कोर्ट में पेशी के दौरान जमुई कांड के आरोपी हरेराम को वकील ने जड़ा थप्पड़, भीड़ से बचाकर पुलिस ने पहुंचाया जेलपटना में पूर्व पार्षद और जन सुराज के कार्यकर्ता अनिल यादव को मारी गोली, अपार्टमेंट में घुसकर अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम, अस्पताल में मिलने पहुंचे प्रशांत किशोर बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: 2 अक्टूबर को बंदियों की रिहाई, शहीद की पत्नी को अनुकंपा पर नौकरी बिहार SI परीक्षा में बड़ा खेल, गया कॉलेज से प्रश्नपत्र की फोटो खींचकर सॉल्वर गैंग को भेजने वाला कर्मचारी गिरफ्तार

छात्रों को बड़ी राहत: 31 दिसंबर 2024 तक आयु इतनी तो दे सकेंगे नीट, NMC ने किया बड़ा बदलाव

DESK: नीट यूजी परीक्षा में शामिल होने के लिए हर साल औसत 20 लाख स्टूडेंट आवेदन करते हैं. और इस साल भी ऐसा ही दिखा. वही नेशनल मेडिकल कमीशन ने नीट यूजी-2023 के परीक्षा परिण

 छात्रों को बड़ी राहत: 31 दिसंबर 2024 तक आयु इतनी तो दे सकेंगे नीट, NMC ने किया बड़ा बदलाव
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

DESK: नीट यूजी परीक्षा में शामिल होने के लिए हर साल औसत 20 लाख स्टूडेंट आवेदन करते हैं. और इस साल भी ऐसा ही दिखा. वही नेशनल मेडिकल कमीशन  ने नीट यूजी-2023 के परीक्षा परिणाम मंगलवार के जारी कर दिया. जिसके बाद अब NMC ने बड़ा बदलाव किया है. अभी तक औचित्यहीन माने जाने वाले  पुराने एज क्राइटेरिया की रुकावट खत्म कर लाखों स्टूडेंट्स को बड़ी छूट दी गई है. बता दें 31 दिसंबर 2024 तक 17 साल की आयु पूरी करने वाले विद्यार्थी नीट यूजी-2024 में शामिल हो सकेंगे.


आपको बता दे पुराने नियम के मुताबिक 31 जनवरी 2024 तक 17 साल की आयु पूरी करने वाले स्टूडेंट ही नीट यूजी-2024 की परीक्षा में शामिल होने के लिए पात्र थे. लेकिन अंडर ग्रैजुएट मेडिकल एजुकेशन बोर्ड अध्यक्ष की ओर से जारी आदेश के मुताबिक अब विद्यार्थियों को 17 साल की आयु पूरी करने के पुराने नियमों के हिसाब से 11 माह की और छूट मिलेगी. 


वही दूसरी तरफ जारी किए संशोधन आदेश में टाइ ब्रेकिंग नियमों में भी परिवर्तन किए गए हैं.  नए क्राइटेरिया के अनुसार स्टूडेंट के कुल अंक समान होने पर फिजिक्स सब्जेक्ट में अधिक अंक प्राप्त करने वाले को बेहतर रैंक दी जाएगी. यदि फिर भी टाइ होता है तो फिर केमिस्ट्री और बायलॉजी के अंकों के आधार पर टाइ ब्रेकिंग होगा.


इसके साथ ही अब 12वीं बोर्ड में अंक-प्रतिशत की भूमिका को भी समाप्त कर दिया गया है. जहां अब 12वीं बोर्ड में पास सभी स्टूडेंट मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी में ड्यूटी में सम्मिलित होने के पात्र होंगे.

टैग्स