ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

Bihar News: बिहार STET 2025: आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब इस दिन तक कर सकते हैं अप्लाई

Bihar News: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2025 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। पहले यह तिथि 27 सितंबर थी, लेकिन अब इच्छुक अभ्यर्थी 5 अक्टूबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
2 मिनट

Bihar News: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2025 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। पहले यह तिथि 27 सितंबर थी, लेकिन अब इच्छुक अभ्यर्थी 5 अक्टूबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 


बता दें कि आवेदन केवल आधिकारिक वेबसाइट https://bsebstet.com पर ही स्वीकार किए जाएंगे। एसटीईटी 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया 19 सितंबर से शुरू हुई थी। यह परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों को लाइफटाइम वैलिड सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा। यह सर्टिफिकेट उन्हें बीपीएससी (BPSC) शिक्षक भर्ती परीक्षा में शामिल होने का सीधा अवसर देगा।


आवेदन शुल्क

एक पेपर के लिए शुल्क-सामान्य/बीसी/ईडब्ल्यूएस – 960

एससी/एसटी/पीएच – 760

दोनों पेपर के लिए शुल्क-सामान्य/बीसी/ईडब्ल्यूएस – 1440

एससी/एसटी/पीएच – 1140

ऑनलाइन भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग से किया जा सकता है।


बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा स्थानीय निकाय के शिक्षकों के लिए आयोजित सक्षमता परीक्षा में शुक्रवार को तीसरे दिन दूसरी पाली की परीक्षा आयोजित नहीं हो सकी। यह परीक्षा दोपहर 3 बजे से 5:30 बजे तक होनी थी, लेकिन अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों पर चार घंटे तक इंतजार करना पड़ा। कई उम्मीदवार दूसरे जिलों से आए थे, जिससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। अभ्यर्थियों ने परीक्षा स्थगन पर नाराजगी जताई और समिति से स्पष्ट शेड्यूल जारी करने की मांग की।


मानना है कि अंतिम तिथि बढ़ने से उन उम्मीदवारों को राहत मिली है जो तकनीकी कारणों से या दस्तावेज़ तैयार न होने के कारण समय पर आवेदन नहीं कर पाए थे। अब उम्मीदवारों के पास अपने दस्तावेज़ और भुगतान को सही तरीके से पूरा करने का अवसर है।