ब्रेकिंग
बिहार में चीनी कारोबारियों पर बड़ी सख्ती, 400 टन से ज्यादा स्टॉक मिला तो FIR; मिलों के लिए भी 7 दिन का नियमबिहार वालों सावधान! आज कई जिलों में झमाझम बारिश के साथ वज्रपात का खतरा, मौसम विभाग का अलर्टBihar News ; GEN - Z तक पहुंचने के लिए सम्राट सरकार का नया दांव! Instagram-टेलीग्राम पर होगी योजनाओं की तगड़ी ब्रांडिंगबिहार में DJ और प्रेशर हॉर्न वालों की बढ़ी मुश्किल! रात 9:55 के बाद बजाया तो होगी कार्रवाईAK-47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी भैरव त्रिपाठी को मुजफ्फरपुर से दबोचा बिहार में चीनी कारोबारियों पर बड़ी सख्ती, 400 टन से ज्यादा स्टॉक मिला तो FIR; मिलों के लिए भी 7 दिन का नियमबिहार वालों सावधान! आज कई जिलों में झमाझम बारिश के साथ वज्रपात का खतरा, मौसम विभाग का अलर्टBihar News ; GEN - Z तक पहुंचने के लिए सम्राट सरकार का नया दांव! Instagram-टेलीग्राम पर होगी योजनाओं की तगड़ी ब्रांडिंगबिहार में DJ और प्रेशर हॉर्न वालों की बढ़ी मुश्किल! रात 9:55 के बाद बजाया तो होगी कार्रवाईAK-47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी भैरव त्रिपाठी को मुजफ्फरपुर से दबोचा

BPSSC ने दी छात्रों को बड़ी राहत, 2064 पदों पर होने वाली दारोगा बहाली में किया बदलाव

DESK : बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ने स्नातक उत्तीर्णता की कटऑफ तिथी में बदलाव कर हजारों अभ्यरथियों को राहत दी है. आयोग ने बिहार पुलिस और जेल अधिक्षक की बहाली से जुड़ शर्तों में बड़ा बद

FirstBihar
Admin
2 मिनट
DESK : बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ने स्नातक उत्तीर्णता की कटऑफ तिथी में बदलाव कर हजारों अभ्यरथियों को राहत दी है. आयोग ने बिहार पुलिस और जेल अधिक्षक की बहाली से जुड़ शर्तों में बड़ा बदलाव किया है. आयोग द्वारा किए गए इस बदलाव के बाद दारोगा भर्ती में हजारों की संख्या में अतिरिक्त स्नातक अभ्यर्थी अप्लाई कर सकते हैं. क्या किया गया बदलाव बीपीएसएससी के नोटिफिकेशन में पहले बताया गया था कि इस पोस्ट के लिए वैसे अभ्यर्थी ही अप्लाई कर सकते हैं जिन्होंने 1 जनवरी 2019 के तक या इस से पहले स्नातक पास कर लिया हो. जिसका विरोध हजारों छात्र कर रहे थे, क्योकि बिहार के कई यूनिवर्सिटी में समय पर रिजल्ट जारी नहीं किया गया है. छात्रों ने आयोग को आवेदन देकर समय सीमा मे बदलाव करने की मांग की थी. जिसके बाद आयोग ने रविवार को वेबसाइट पर अधिसूचना जारी क 1 अगस्त 2019 तक स्नातक या समकक्ष डिग्री वाले छात्रों को अप्लाई करने की छूट दी है. दारोगा के 2064 पदों पर होगी बहाली दारोगा के लिए 2064, सार्जेंट के लिए 215, सहायक कारा अधीक्षक के लिए 125 और सहायक कारा अधीक्षक (भूतपूर्व सैनिक) के 42 पदों की वैकेंसी निकाली गई है. 22 अगस्त से 25 सितंबर तक करें आवेदन इच्छुक अभ्यर्थी 22 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. वहीं आवेदन भेजने की अंतिम तारीख 25 सितंबर है. अभ्यर्थियों को फाइनल तक पहुंचने के लिए तीन परीक्षाओं से गुजरना होगा. प्रारंभिक लिखित परिक्षा, मुख्य लिखित परीक्षा और उसके बाद शारीरिक परीक्षा ली जाएगी. उसके बाद मेरीट लिस्ट जारी की जाएगी.
रिपोर्टिंग
3

रिपोर्टर

3

FirstBihar संवाददाता