ब्रेकिंग
जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट

BPSC ने बदल दी बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा की डेट, 1.70 लाख पदों के लिए अब इस तारीख को होगा एग्जाम

PATNA: बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा देने जा रहे कैंडिडेट के लिए बेहद जरुरी सूचना है. बिहार लोक सेवा आयोग ने शिक्षक भर्ती परीक्षा के तारीख बदल दी है. मालूम हो कि राज्य में शिक्षकों के 1,70,461 पदों पर

 BPSC ने बदल दी बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा की डेट, 1.70 लाख पदों के लिए अब इस तारीख को होगा एग्जाम
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

PATNA: बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा देने जा रहे कैंडिडेट के लिए बेहद जरुरी सूचना है. बिहार लोक सेवा आयोग ने शिक्षक भर्ती परीक्षा के तारीख बदल दी है. मालूम हो कि राज्य में शिक्षकों के 1,70,461 पदों पर भर्ती निकाली गई है. जिसके लिए अभी आवेदन प्रक्रिया जारी है. उम्मीदवार 12 जुलाई तक भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं.


आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद भर्ती परीक्षा का आयोजन 19, 20, 26 और 27 अगस्त को किया जाना था. लेकिन अब इसमें बदलाव किया गया है. दरअसल 20 अगस्त को सीटेट की परीक्षा होनी है. ऐसे में उम्मीदवार लगातार बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा की डेट बदलने की मांग कर रहे थे. आयोग ने उम्मीदवारों की मांग को मानते हुए तिथियों में बदलाव किया है.


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 19 और 20 अगस्त को होने वाली शिक्षक भर्ती परीक्षा की तारीख बदली गई है. अब इन तारीखों की परीक्षाएं 24 और 25 अगस्त को आयोजित की जाएगी. हांलाकि 26 और 27 अगस्त की परीक्षा पहले से निर्धारित कार्यक्रम के तहत ही होगी. वहीं बताया जा रहा है कि अब तक शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए 23,000 से अधिक कैंडिडेट ने रजिस्ट्रेशन करा लिया है.


टैग्स