ब्रेकिंग
Bihar News : खस्सी' की जगह परोसा चिकन, निकाह के भोज में मचा बवाल, बारात में चली लाठी-डंडेBankipur By Election : करोड़ों की मालकिन, राइफल-रिवॉल्वर और आधा किलो सोना... RJD उम्मीदवार रेखा गुप्ता की संपत्ति जानकर रह जाएंगे हैरान!Bankipur By Election : ना घर, ना आपराधिक मामला... फिर भी चर्चा में बीजेपी उम्मीदवार अभिषेक सिन्हा बंटी, जानिए कितनी है संपत्तिBihar News : अब स्कूल बसों पर रहेगी सरकार की नजर! बच्चों की सुरक्षा के लिए बिहार में लॉन्च होगा हाईटेक ट्रैकिंग सिस्टमBihar weather : छाता साथ रखिए! बिहार में आज मौसम का बड़ा उलटफेर, 4 जिलों में भारी बारिश और 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी।Bihar News : खस्सी' की जगह परोसा चिकन, निकाह के भोज में मचा बवाल, बारात में चली लाठी-डंडेBankipur By Election : करोड़ों की मालकिन, राइफल-रिवॉल्वर और आधा किलो सोना... RJD उम्मीदवार रेखा गुप्ता की संपत्ति जानकर रह जाएंगे हैरान!Bankipur By Election : ना घर, ना आपराधिक मामला... फिर भी चर्चा में बीजेपी उम्मीदवार अभिषेक सिन्हा बंटी, जानिए कितनी है संपत्तिBihar News : अब स्कूल बसों पर रहेगी सरकार की नजर! बच्चों की सुरक्षा के लिए बिहार में लॉन्च होगा हाईटेक ट्रैकिंग सिस्टमBihar weather : छाता साथ रखिए! बिहार में आज मौसम का बड़ा उलटफेर, 4 जिलों में भारी बारिश और 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी।

बिहार में सिविल जज के पदों पर बंपर बहाली, BPSC ने जारी किया न्यायिक सेवा परीक्षा का नोटिफिकेशन

Bihar News: BPSC ने 33वीं बिहार न्यायिक सेवा परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. 173 सिविल जज पदों पर भर्ती की जाएगी. उम्मीदवार 30 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं.

Bihar News
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: बिहार लोक सेवा आयोग ने 33वीं बिहार न्यायिक सेवा परीक्षा 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत सिविल जज (जूनियर डिवीजन) के कुल 173 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। आयोग ने इसकी जानकारी 25 फरवरी 2026 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की। 


आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 30 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती लॉ (LLB) डिग्री धारकों और वकालत के अनुभव रखने वाले युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर मानी जा रही है। इस भर्ती में आरक्षण नीति के तहत पदों का वर्गवार वितरण किया गया है। सामान्य (UR) के लिए 69 पद, EWS के लिए 17 पद, SC के लिए 28 पद, ST के लिए 02 पद, EBC के लिए 36 पद और BC वर्ग के लिए 21 पद निर्धारित किए गए हैं।


महत्वपूर्ण तिथियां और नियम

आधिकारिक नोटिफिकेशन 23 फरवरी 2026 को जारी किया गया था, जबकि आवेदन प्रक्रिया 25 फरवरी 2026 से शुरू हुई। आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2026 है। उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 अगस्त 2025 के आधार पर की जाएगी, जबकि अनुभव की गणना 23 फरवरी 2026 तक मानी जाएगी।


योग्यता और अनुभव शर्तें

उम्मीदवार के पास बार काउंसिल ऑफ इंडिया से मान्यता प्राप्त संस्थान से LLB डिग्री होना अनिवार्य है। साथ ही, 23 फरवरी 2026 तक कम से कम 3 वर्ष की वकालत का अनुभव जरूरी है। यह अनुभव किसी प्रिंसिपल ज्यूडिशियल ऑफिसर या 10 साल से अधिक अनुभवी वरिष्ठ अधिवक्ता द्वारा प्रमाणित होना चाहिए। लॉ क्लर्क के रूप में कार्य अनुभव को भी मान्य किया जाएगा। उम्मीदवार का शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ होना भी जरूरी है।


आयु सीमा और आवेदन शुल्क

इस परीक्षा के लिए न्यूनतम आयु 22 वर्ष तय की गई है। अधिकतम आयु सामान्य पुरुष उम्मीदवारों के लिए 35 वर्ष और अन्य वर्गों (महिला, SC, ST, OBC, EWS और दिव्यांग) के लिए 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आवेदन शुल्क सभी वर्गों के लिए 100 रुपये रखा गया है।


चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया तीन चरणों में होगी। पहले प्रारंभिक परीक्षा (Objective Test), फिर मुख्य परीक्षा (Mains) और उसके बाद 100 अंकों का इंटरव्यू। अंतिम चयन दस्तावेज सत्यापन के बाद किया जाएगा।


कैसे करें आवेदन

उम्मीदवार Bihar Public Service Commission की वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। सबसे पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें, फिर सभी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें। फोटो, सिग्नेचर और दस्तावेज अपलोड करने के बाद 100 रुपये फीस जमा करें और फॉर्म सबमिट कर दें। भविष्य के लिए फॉर्म का प्रिंट निकालना जरूरी है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता