ब्रेकिंग
Bihar News : मुंगेर में आज 11 लाख 11 हजार दीपों से जगमगाएगा मां बड़ी दुर्गा मंदिर, सीएम सम्राट चौधरी करेंगे दीपोत्सव का शुभारंभ; त्योहारों पर 24 घंटे पुलिस की गश्ती✦Bihar News : IPS की नौकरी छोड़ने के बाद अब सियासत में एंट्री की तैयारी? संजय झा से मिलीं 'लेडी सिंघम' काम्या मिश्रा, बिहार की राजनीति में हलचल तेज✦Bihar News: राम की नगरी अयोध्या से सीता की जन्मभूमि जनकपुर तक सीधी ट्रेन! नवंबर में मोदी और बालेन शाह करेंगे उद्घाटन, IRCTC से बुक होंगे टिकट✦तेजस्वी यादव की लग्जरी कार ने खींचा सबका ध्यान, 80 लाख कीमत और 548 KM की रेंज जानकर रह जाएंगे हैरान✦Bihar News : बिहार में कब और कितनी देर कटी बिजली? अब सांसद-विधायक से मुखिया तक के फोन पर पहुंचेगा पूरा हिसाब, सम्राट चौधरी का नया आदेश✦Bihar News : मुंगेर में आज 11 लाख 11 हजार दीपों से जगमगाएगा मां बड़ी दुर्गा मंदिर, सीएम सम्राट चौधरी करेंगे दीपोत्सव का शुभारंभ; त्योहारों पर 24 घंटे पुलिस की गश्ती✦Bihar News : IPS की नौकरी छोड़ने के बाद अब सियासत में एंट्री की तैयारी? संजय झा से मिलीं 'लेडी सिंघम' काम्या मिश्रा, बिहार की राजनीति में हलचल तेज✦Bihar News: राम की नगरी अयोध्या से सीता की जन्मभूमि जनकपुर तक सीधी ट्रेन! नवंबर में मोदी और बालेन शाह करेंगे उद्घाटन, IRCTC से बुक होंगे टिकट✦तेजस्वी यादव की लग्जरी कार ने खींचा सबका ध्यान, 80 लाख कीमत और 548 KM की रेंज जानकर रह जाएंगे हैरान✦Bihar News : बिहार में कब और कितनी देर कटी बिजली? अब सांसद-विधायक से मुखिया तक के फोन पर पहुंचेगा पूरा हिसाब, सम्राट चौधरी का नया आदेश

BPSC 68वीं पीटी परीक्षा के लिए आवेदन की लास्ट डेट बढ़ी, पैटर्न बदलने के बाद हुआ फैसला

PATNA : BPSC 68वीं प्रीलिम्स एग्जाम के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख बढ़ा दी गई है। पहले 20 दिसम्बर तक आवेदन करने की लास्ट डेट थी लेकिन अब अभ्यर्थियों के लिए 30 दिसम्बर तक मौका है।

BPSC 68वीं पीटी परीक्षा के लिए आवेदन की लास्ट डेट बढ़ी, पैटर्न बदलने के बाद हुआ फैसला
First Bihar
3 मिनट

PATNA : BPSC 68वीं प्रीलिम्स एग्जाम के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख बढ़ा दी गई है। पहले 20 दिसम्बर तक आवेदन करने की लास्ट डेट थी लेकिन अब अभ्यर्थियों के लिए 30 दिसम्बर तक मौका है। अगर किसी इच्छुक उम्मीदवार ने अब तक एप्लीकेशन नहीं डाला है तो उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है। वहीं, आपको बता दें, अब परीक्षा के पैटर्न में भी बदलाव कर दिया गया है।



बीपीएससी की 68वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा में गलत उत्तर के लिए नकारात्मक अंक दिए जाएंगे। वहीं, मुख्य परीक्षा में 300 अंकों का निबंध का पेपर शामिल किया गया तथा वैकल्पिक विषय वस्तुनिष्ठ के साथ अब सिर्फ क्वालीफाइंग होगा। अधिसूचना मंगलवार को वेबसाइट (www. bpsc.bih.nic.in) पर अपलोड कर दी गई है। सचिव सह परीक्षा नियंत्रक अमरेंद्र कुमार ने बताया कि प्रत्येक प्रश्न, जिसके लिए अभ्यर्थी गलत उत्तर दर्ज करते हैं, एक चौथाई अंक (0.25) अंक घटाया जाएगा।



आपको बता दें, बीपीएससी 21 विभागों के लिए 68वीं परीक्षा द्वारा अस्थायी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार 12 फरवरी, 2022 को परीक्षा आयोजित करने जा रही है। इस नोटिफिकेशन के जरिए इस बार कुल 281 खाली पदों पर बहाली होगी। इसमें 77 पद महिलाओं के लिए रिजर्व्ड है। इस भर्ती प्रक्रिया में कई विभाग के अलग-अलग पद शामिल हैं। इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन 25 नवंबर से शुरू हुआ था। वहीं, 30 दिसम्बर तक अप्लाई करने की अंतिम तारीख है। आवेदन के लिए कैंडिडेट्स को बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाना होगा।



इस परीक्षा के लिए अप्लाई करने के लिए किसी भी कैंडिडेट के पास मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी की डिग्री होनी चाहिए। लेकिन जिला अग्निमिशन पदाधिकारी के लिए साइंस से ग्रेजुएशन या फ़ायर इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन, यांत्रिकी /ऑटोमोबाइल में इंजीनियरिंग की डिग्री चाहिए। 




आवेदन करने के लिए न्यूनतम उम्र 20 साल है, कुछ के लिए 21 साल तो कुछ उम्मीदवारों के लिए 22 साल की उम्र तय की गई है। 37 साल तक की उम्र वाले लोग ही इस परीक्षा के लिए अप्लाई कर सकते हैं। वहीं, अनारक्षित महिला, पिछड़ा वर्ग या अति पिछड़ा वर्ग की बात करें तो इनके लिए 40 वर्ष अधिकतम उम्र निर्धारित की गई है जबकि एससी-एसटी वर्ग के लिए अधिकतम आयु सीमा 42 साल है।

टैग्स
BPSC 68वीं पीटी परीक्षा के लिए आवेदन की लास्ट डेट बढ़… | FirstBihar