ब्रेकिंग
सरकार को अपराधी चलाएंगे, तो अच्छे समाज की उम्मीद कैसे? प्रशांत किशोर का NDA पर हमला✦DU से ग्रेजुएशन, JNU से PhD... कितनी पढ़ी-लिखी हैं नेहा बोरा? जानें उनकी पढ़ाई से लेकर छात्र राजनीति तक का सफर✦BIHAR NEWS : 'मैं कोई अपराधी हूं... मैं कोई गुंडा हूं ? अनंत सिंह को नीरज कुमार की खुली चुनौती! बोले- अब हमला हुआ तो ‘ मेरा विषैला तीर’ चलेगा ...✦त्योहारों में आधी रात को स्टेशन पर नहीं भटकेंगे यात्री, मोतिहारी पुलिस घर तक पहुंचाएगी सुरक्षित✦BIHAR NEWS : पटना के पास नया शहर बसाने की तैयारी तेज, चौड़े रोड, हॉस्पिटल, कॉलेज, बिजली के साथ मिलेगी यह सुविधाएं...✦सरकार को अपराधी चलाएंगे, तो अच्छे समाज की उम्मीद कैसे? प्रशांत किशोर का NDA पर हमला✦DU से ग्रेजुएशन, JNU से PhD... कितनी पढ़ी-लिखी हैं नेहा बोरा? जानें उनकी पढ़ाई से लेकर छात्र राजनीति तक का सफर✦BIHAR NEWS : 'मैं कोई अपराधी हूं... मैं कोई गुंडा हूं ? अनंत सिंह को नीरज कुमार की खुली चुनौती! बोले- अब हमला हुआ तो ‘ मेरा विषैला तीर’ चलेगा ...✦त्योहारों में आधी रात को स्टेशन पर नहीं भटकेंगे यात्री, मोतिहारी पुलिस घर तक पहुंचाएगी सुरक्षित✦BIHAR NEWS : पटना के पास नया शहर बसाने की तैयारी तेज, चौड़े रोड, हॉस्पिटल, कॉलेज, बिजली के साथ मिलेगी यह सुविधाएं...

बिहटा के नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज में PPH पर मॉक ड्रिल, आपात तैयारी को मिला बल

Patna News: बिहटा के नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज में प्रसवोत्तर रक्तस्राव (PPH) पर मॉक ड्रिल आयोजित किया गया, जिसमें आपात स्थिति में त्वरित उपचार और टीमवर्क पर जोर दिया गया.

Patna News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna News: बिहटा स्थित नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज में प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग की ओर से प्रसवोत्तर रक्तस्राव (PPH) विषय पर एक व्यापक मॉक ड्रिल आयोजित की गई। इस सिमुलेशन अभ्यास का उद्देश्य प्रसूति संबंधी आपात स्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया, बेहतर समन्वय और टीमवर्क को मजबूत करना था।


ड्रिल का संचालन डॉ. सम्बेदना ने किया, जबकि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. हरिहर दीक्षित रहे। इस दौरान फैकल्टी सदस्यों, रेजिडेंट्स, नर्सिंग स्टाफ और इंटर्न्स ने सक्रिय भागीदारी निभाई।


अभ्यास के दौरान परिदृश्य-आधारित प्रबंधन, मानक चिकित्सा प्रोटोकॉल का पालन और जीवनरक्षक प्रक्रियाओं का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। इस पहल के माध्यम से समय पर पहचान, त्वरित उपचार और समन्वित देखभाल के महत्व को रेखांकित किया गया।


मेडिकल कॉलेज प्रशासन का मानना है कि इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रमों से मातृ स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार होगा और आपात स्थितियों से निपटने की क्षमता और मजबूत होगी।

बिहटा के नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज में PPH पर मॉक ड्रिल, आपात तैयारी को मिला बल

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता