ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : पटना MLC चुनाव में कुर्मी वोट का बड़ा खेल! नीरज की जीत क्यों बनी निशांत की प्रतिष्ठा का सवाल? अनंत सिंह की बगावत ने बढ़ाई सबकी टेंशन✦Bihar Navratri : महाकाली-महालक्ष्मी-महासरस्वती एक साथ विराजमान, बड़ी पटन देवी में नवरात्र की रातों का क्या है रहस्य?✦Bihar News: अनंत सिंह से भिड़े नीरज कुमार, अब गिनाने लगे बूथ के वोट; बोले- हमने तो JDU को जिताया!✦शारदीय नवरात्र आज से शुरू, गज पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा; 10 दिन होगी देवी की आराधना, जानें अष्टमी से दशमी तक का पूरा विधान✦Bihar News: बिहार के अफसर ध्यान दें! बैठक में गायब रहने से 7 दिन पहले देनी होगी सूचना, मुख्य सचिव की सख्त हिदायत✦Bihar MLC Election 2026 : पटना MLC चुनाव में कुर्मी वोट का बड़ा खेल! नीरज की जीत क्यों बनी निशांत की प्रतिष्ठा का सवाल? अनंत सिंह की बगावत ने बढ़ाई सबकी टेंशन✦Bihar Navratri : महाकाली-महालक्ष्मी-महासरस्वती एक साथ विराजमान, बड़ी पटन देवी में नवरात्र की रातों का क्या है रहस्य?✦Bihar News: अनंत सिंह से भिड़े नीरज कुमार, अब गिनाने लगे बूथ के वोट; बोले- हमने तो JDU को जिताया!✦शारदीय नवरात्र आज से शुरू, गज पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा; 10 दिन होगी देवी की आराधना, जानें अष्टमी से दशमी तक का पूरा विधान✦Bihar News: बिहार के अफसर ध्यान दें! बैठक में गायब रहने से 7 दिन पहले देनी होगी सूचना, मुख्य सचिव की सख्त हिदायत

बिहार की यूनिवर्सिटीज में बड़ा बदलाव: शुरू होंगे 7 नए एंप्लॉयमेंट ओरिएंटेड कोर्स, पढ़ाई के साथ मिलेगी ट्रेनिंग

University Courses Bihar: बिहार की चार प्रमुख यूनिवर्सिटीज में सात नए रोजगारोन्मुखी कोर्स शुरू किए जाएंगे। ये कोर्स AEDP प्रोग्राम के तहत होंगे, जिसमें छात्रों को पढ़ाई के साथ इंडस्ट्री ट्रेनिंग और बेहतर रोजगार अवसर मिलेंगे।

University Courses Bihar
प्रतिकात्मक तस्वीर
© AI
Mukesh Srivastava
2 मिनट

University Courses Bihar: बिहार में उच्च शिक्षा को रोजगार से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। कुलाधिपति की स्वीकृति के बाद राज्य के चार प्रमुख विश्वविद्यालयों में सात नए रोजगारोन्मुखी कोर्स शुरू किए जाएंगे। इसका उद्देश्य छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ व्यावहारिक उद्योग प्रशिक्षण देकर उन्हें बेहतर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।


ये सभी कोर्स चार वर्षीय अंडरग्रेजुएट अप्रेंटिसशिप एंबेडेड डिग्री प्रोग्राम (AEDP) के तहत संचालित होंगे, जिसमें छात्रों को कक्षा अध्ययन के साथ-साथ कंपनियों और उद्योगों में प्रशिक्षण भी मिलेगा। राज्यपाल सचिवालय की अधिसूचना के अनुसार यह कोर्स पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी, पटना यूनिवर्सिटी, तिलका मांझी भागलपुर यूनिवर्सिटी और बीआरए बिहार यूनिवर्सिटी, मुजफ्फरपुर में लागू किए जाएंगे। यह व्यवस्था नए सत्र 2026 से प्रभावी होगी।


इन कोर्सों में विश्वविद्यालय और उद्योगों के बीच त्रिपक्षीय एमओयू के आधार पर ट्रेनिंग की व्यवस्था की जाएगी। इससे छात्रों को वास्तविक कार्य अनुभव मिलेगा और उनका स्किल डेवलपमेंट मजबूत होगा। यह सभी पाठ्यक्रम यूनिवर्सिटी अनुदान आयोग (UGC) की अप्रेंटिसशिप एंबेडेड डिग्री प्रोग्राम गाइडलाइंस के अनुरूप होंगे। नई शिक्षा नीति के तहत इसे उच्च शिक्षा को अधिक व्यावहारिक और रोजगारपरक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


रोजगार से जुड़े नए कोर्स

बीकॉम के अंतर्गत चार नए स्पेशलाइजेशन शुरू किए जाएंगे—

बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज एंड इंश्योरेंस (BFSI)

रिटेल ऑपरेशन

ई-कॉमर्स ऑपरेशन

ह्यूमन रिसोर्स ऑपरेशन


बीए में नया कोर्स—

कंटेंट एंड क्रिएटिव राइटिंग


बीएससी में दो नए कोर्स—

हेल्थकेयर मैनेजमेंट

डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक्स

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता