ब्रेकिंग
नए साल में रेलवे का बड़ा बदलाव, सप्तक्रांति समेत 20 ट्रेनों का बदलेगा नंबर; सुपरफास्ट का दर्जा भी खत्म, यात्रियों को किराए में मिल सकती है राहत✦ एक तरफ 40 विला 1.8 करोड़ की सालाना कमाई का मामला, दूसरी तरफ 60 लाख के गबन पर सख्ती... बिहार के इस अफसर का ‘एक्शन मोड’ चर्चा में✦Bihar News : 'कार लॉक थी, अंदर खून और ब्लेड पड़ा था....', बिहार में मेडिकल एडमिशन कंसल्टेंट की मौत से सनसनी; इस बात को लेकर चल रहा था विवाद ✦Bihar Crime News : बिहार में लिफ्ट के बहाने छात्रा को स्कॉर्पियो में बैठाया, घर की जगह सुनसान रास्ते पर ले गया; उसके बाद हो गया यह कांड ✦Bihar Politics : पलट गई BJP, पहले दोनों MLC को दल में शामिल कराया,विवाद बढ़ने पर सफाई - समर्थन दिया है✦नए साल में रेलवे का बड़ा बदलाव, सप्तक्रांति समेत 20 ट्रेनों का बदलेगा नंबर; सुपरफास्ट का दर्जा भी खत्म, यात्रियों को किराए में मिल सकती है राहत✦ एक तरफ 40 विला 1.8 करोड़ की सालाना कमाई का मामला, दूसरी तरफ 60 लाख के गबन पर सख्ती... बिहार के इस अफसर का ‘एक्शन मोड’ चर्चा में✦Bihar News : 'कार लॉक थी, अंदर खून और ब्लेड पड़ा था....', बिहार में मेडिकल एडमिशन कंसल्टेंट की मौत से सनसनी; इस बात को लेकर चल रहा था विवाद ✦Bihar Crime News : बिहार में लिफ्ट के बहाने छात्रा को स्कॉर्पियो में बैठाया, घर की जगह सुनसान रास्ते पर ले गया; उसके बाद हो गया यह कांड ✦Bihar Politics : पलट गई BJP, पहले दोनों MLC को दल में शामिल कराया,विवाद बढ़ने पर सफाई - समर्थन दिया है

Bihar STET 2025 : बिहार एसटीईटी 2025 आवेदन कीअंतिम तिथि कल , जानें फीस, एडमिट कार्ड, परीक्षा तिथि और पासिंग मार्क्स क्राइटेरिया

बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2025 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 5 अक्टूबर 2025 है। ऐसे में इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी जिन्होंने अभी तक अपना फॉर्म नहीं भरा है वह अपनी आवेदन प्रक्रिया bsebstet.org वेबसाइट के माध्यम से पूरी कर सकते हैं

बिहार एसटीईटी 2025
बिहार एसटीईटी 2025
© FILE PHOTO
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Bihar STET 2025 : बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2025 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 5 अक्टूबर 2025 है। ऐसे में इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी जिन्होंने अभी तक अपना फॉर्म नहीं भरा है वह अपनी आवेदन प्रक्रिया bsebstet.org वेबसाइट के माध्यम से पूरी कर सकते हैं। परीक्षा को पास करने वाले उम्मीदवारों को लाइफटाइम वैधता वाला प्रमाणपत्र मिलेगा, जो उन्हें आगामी BPSC शिक्षक भर्ती परीक्षा में सीधे शामिल होने का अवसर प्रदान करेगा।


एसटीईटी परीक्षा के लिए शुल्क भी निर्धारित है। पेपर-1 के लिए सामान्य, BC और EWS उम्मीदवारों को 960 रुपये और SC, ST व PwD उम्मीदवारों को 760 रुपये जमा करने होंगे। यदि अभ्यर्थी दोनों पेपर में आवेदन कर रहे हैं, तो सामान्य/BC/EWS उम्मीदवारों के लिए शुल्क 1440 रुपये और SC/ST/PwD के लिए 1140 रुपये है। भुगतान केवल ऑनलाइन मोड में ही स्वीकार किया जाएगा।


शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने बताया कि BPSC TRE-4 में 26,000 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी। यदि सीटें बचती हैं तो उन्हें TRE-5 में जोड़ दिया जाएगा। बिहार एसटीईटी का एडमिट कार्ड 11 अक्टूबर 2025 को जारी किया जाएगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bsebstet.org पर जाकर अपने यूजर आईडी और पासवर्ड से इसे डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 14 अक्टूबर 2025 को कंप्यूटर आधारित (CBT) मोड में आयोजित होगी। अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र में उल्लिखित तिथि, समय और परीक्षा केंद्र का पालन करना अनिवार्य है।


पेपर-1 में हिंदी, सामाजिक विज्ञान, संस्कृत, उर्दू, बंगला, मैथिली, अरबी, फारसी, भोजपुरी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, शारीरिक शिक्षा, संगीत, ललित कला और नृत्य विषय शामिल हैं। पेपर-2 में उच्च माध्यमिक स्तर के हिंदी, उर्दू, अंग्रेजी, संस्कृत, मगही, अरबी, फारसी, बंग्ला, मैथिली, भोजपुरी, पाली, प्राकृत, गणित, भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीवविज्ञान, इतिहास, भूगोल, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, दर्शनशास्त्र, मनोविज्ञान, गृहविज्ञान, वाणिज्य, कंप्यूटर विज्ञान, कृषि और संगीत विषय शामिल होंगे।


परीक्षा में कुल 150 प्रश्न होंगे। प्रत्येक प्रश्न का एक अंक होगा और कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। पेपर-1 और पेपर-2 में 100 प्रश्न संबंधित विषय से होंगे और 50 अंक शिक्षक कला और अन्य दक्षताओं पर आधारित होंगे। परीक्षा की अवधि 2.5 घंटे होगी। पाठ्यक्रम की बात करें तो पेपर-1 (माध्यमिक) का पाठ्यक्रम राज्य के विश्वविद्यालयों के स्नातक स्तर के अनुसार होगा, जबकि पेपर-2 (उच्च माध्यमिक) का पाठ्यक्रम स्नातकोत्तर स्तर के अनुसार निर्धारित किया गया है। परीक्षा के लिए न्यूनतम पासिंग मार्क्स इस प्रकार हैं: सामान्य वर्ग – 50%, पिछड़ा वर्ग – 45.5%, अत्यंत पिछड़ा वर्ग – 42.5%, SC/ST – 40%, दिव्यांग और महिला उम्मीदवार – 40%।


आपको बताते चलें कि,बिहार एसटीईटी 2025 शिक्षक भर्ती की दिशा में एक महत्वपूर्ण अवसर है, जो योग्य अभ्यर्थियों के लिए BPSC में सीधे शामिल होने का रास्ता खोलता है।