ब्रेकिंग
हिंदू बनकर प्रेम जाल में फंसाया... फिर 6 साल तक करता रहा शोषण, बाद में शादी से किया इनकार; थाने पहुंचा मामला✦तिरहुत स्नातक सीट से अभिषेक झा ने किया नामांकन, NDA नेताओं ने किया शक्ति प्रदर्शन✦मधुबनी से पटना जा रही प्राइवेट बस NH-27 पर पलटी, दर्जनभर यात्री घायल, मची चीख-पुकार✦पंचायत में इंसाफ करने बैठा था पंच... गाली सुनते ही महिला के सिर पर दे मारी लाठी; 45 साल की विधवा की मौत✦Bihar MLC Election : अनंत सिंह की चुनौती के बीच नीरज के लिए मैदान में उतरेंगे निशांत, इन 3 तारीखों पर करेंगे प्रचार✦हिंदू बनकर प्रेम जाल में फंसाया... फिर 6 साल तक करता रहा शोषण, बाद में शादी से किया इनकार; थाने पहुंचा मामला✦तिरहुत स्नातक सीट से अभिषेक झा ने किया नामांकन, NDA नेताओं ने किया शक्ति प्रदर्शन✦मधुबनी से पटना जा रही प्राइवेट बस NH-27 पर पलटी, दर्जनभर यात्री घायल, मची चीख-पुकार✦पंचायत में इंसाफ करने बैठा था पंच... गाली सुनते ही महिला के सिर पर दे मारी लाठी; 45 साल की विधवा की मौत✦Bihar MLC Election : अनंत सिंह की चुनौती के बीच नीरज के लिए मैदान में उतरेंगे निशांत, इन 3 तारीखों पर करेंगे प्रचार

बिहार के बैंक में निकली बंपर बहाली, ग्रेजुएशन पास कैंडिडेट्स यहां भरें ऑनलाइन फॉर्म

PATNA : बिहार के युवक और युवतियों के लिए खुशखबरी है, जो नौकरी तलाश रहे हैं. बिहार स्टेट कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड में असिस्टेंट के पद पर बहाली निकली है. बैंक में खाली पड़े 200 पदो

बिहार के बैंक में निकली बंपर बहाली, ग्रेजुएशन पास कैंडिडेट्स यहां भरें ऑनलाइन फॉर्म
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार के युवक और युवतियों के लिए खुशखबरी है, जो नौकरी तलाश रहे हैं. बिहार स्टेट कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड में असिस्टेंट के पद पर बहाली निकली है. बैंक में खाली पड़े 200 पदों को भरने के लिए बहाली निकाली गई है.


बिहार स्टेट कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की ओर से बहाली निकाली गई है. राज्य के 11 जिलों में केंद्रीय सहकारी बैंकों में कुल 181 पद और बिहार स्टेट कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड में 19 रिक्त पद शामिल हैं. ग्रेजुएशन पास कैंडिडेट्स इस पद के लिए अप्लाई कर सकते हैं. बिहार स्टेट कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट bscb.co.in पर जाकर 26 मार्च 2021 तक ऑनलाइन फॉर्म भरा जा सकता है.


👉 यहां क्लिक कर पढ़ें पूरा नोटिफिकेशन - 


इस पद पर आवेदन के लिए सामान्य और ओबीसी वर्ग के कैंडिडेट्स को 750 रुपये और एससी, एसटी और दिव्यांग अभ्यर्थियों को 550 रुपये आवेदन शुल्क देने होंगे. न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 33 वर्ष के अभ्यर्थी ही फॉर्म भर सकते हैं. कैंडिडेट्स के उम्र की गणना 1 जनवरी 2021 से की जाएगी. यानी उम्मीदवार का जन्म 2 जनवरी 1988 से पहले और 1 जनवरी 2000 के बाद न हुआ हो. दिव्यांग को 10 वर्ष की छूट मिलेगी. एससी, एसटी उम्मीदवारों को आयु में पांच वर्ष और MBC/WBC/BC को तीन वर्ष की छूट मिलेगी.


👉 यहां क्लिक कर भरें आवेदन फॉर्म -