ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में दर्दनाक हादसा... छोटी बहन को बचाने पानी में उतरी बड़ी बहन, दोनों की डूबने से मौत✦गंडक का जलस्तर घटा, लेकिन खतरा बरकरार... बिहार के कई जिलों में बाढ़ से हाहाकार✦गंगा की तेज धार में बहे चाचा-भतीजा, साइकिल से लौटते समय हादसा; दोनों की मौत✦किशनगंज में 5 नए ROB को मिली मंजूरी... जमीन अधिग्रहण की तैयारी शुरू, जानिए किन जगहों पर होगा निर्माण✦पटना के चांदनी मार्केट में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं; इलाके में मची अफरातफरी✦सीतामढ़ी में दर्दनाक हादसा... छोटी बहन को बचाने पानी में उतरी बड़ी बहन, दोनों की डूबने से मौत✦गंडक का जलस्तर घटा, लेकिन खतरा बरकरार... बिहार के कई जिलों में बाढ़ से हाहाकार✦गंगा की तेज धार में बहे चाचा-भतीजा, साइकिल से लौटते समय हादसा; दोनों की मौत✦किशनगंज में 5 नए ROB को मिली मंजूरी... जमीन अधिग्रहण की तैयारी शुरू, जानिए किन जगहों पर होगा निर्माण✦पटना के चांदनी मार्केट में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं; इलाके में मची अफरातफरी

बिहार पुलिस सिपाही भर्ती के लिए तीन परीक्षाओं के रिजल्ट जारी, 5312 पदों के लिए 27,969 अभ्यर्थी अगले चरण के लिए चयनित

केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने बिहार में तीन अलग-अलग सिपाही भर्ती परीक्षाओं के लिखित परीक्षा परिणाम जारी कर दिए हैं। 5,312 पदों पर भर्ती के लिए कुल 27,969 अभ्यर्थियों को PET या PST के अगले चरण के लिए चयनित किया गया है।

Bihar Police Constable Result
प्रतिकात्मक तस्वीर
© File
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Police Constable Result: केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने मंगलवार को तीन अलग-अलग भर्ती परीक्षाओं के लिखित परीक्षा परिणाम जारी कर दिए। इन परीक्षाओं के जरिए कुल 5,312 पदों पर नियुक्ति होनी है। 



अभ्यर्थी अपना परीक्षाफल पर्षद की वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर देख सकते हैं। पर्षद के अनुसार, तीनों भर्ती परीक्षाओं में कुल 27,969 अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) या शारीरिक जांच एवं माप परीक्षा (PST) के लिए चयनित किया गया है।



मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल और चलंत दस्ता सिपाही

मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल और चलंत दस्ता सिपाही के 4,236 पदों के लिए कुल 11 लाख 4 हजार 473 वैध आवेदन प्राप्त हुए थे। 14 और 17 जून को आयोजित लिखित परीक्षा में 5 लाख 34 हजार 735 अभ्यर्थी शामिल हुए।



परीक्षा के दौरान कदाचार या प्राथमिकी में संलिप्तता के कारण 80 अभ्यर्थियों को अयोग्य घोषित किया गया। लिखित परीक्षा के परिणाम के बाद 21,749 अभ्यर्थियों को PET के लिए चयनित किया गया है। इनमें 14,092 पुरुष, 7,642 महिला और 15 ट्रांसजेंडर अभ्यर्थी शामिल हैं।



सिपाही (परिचालक) के 993 पदों का परिणाम जारी

बिहार पुलिस दूरसंचार एवं तकनीकी अराजपत्रित संवर्ग में सिपाही (परिचालक) के 993 पदों के लिए भी लिखित परीक्षा का परिणाम जारी किया गया है। इस भर्ती के लिए 2 लाख 82 हजार 823 वैध आवेदन मिले थे। 28 जून को हुई लिखित परीक्षा में 1 लाख 28 हजार 482 अभ्यर्थी शामिल हुए। कदाचार या प्राथमिकी के कारण 28 अभ्यर्थी अयोग्य घोषित किए गए। अब 5,966 अभ्यर्थियों को PET के लिए सफल घोषित किया गया है। इनमें 3,707 पुरुष, 2,258 महिला और एक ट्रांसजेंडर अभ्यर्थी शामिल हैं।



विशेष शाखा सिपाही भर्ती का रिजल्ट भी घोषित

बिहार पुलिस विशेष शाखा में सिपाही के 83 पदों के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम भी जारी कर दिया गया है। इस भर्ती के लिए 2 लाख 24 हजार 429 वैध आवेदन प्राप्त हुए थे। 24 जून को आयोजित लिखित परीक्षा में दोनों प्रश्न-पत्रों में करीब 64 हजार अभ्यर्थी शामिल हुए। 



कदाचार के कारण तीन अभ्यर्थियों को अयोग्य घोषित किया गया। परिणाम जारी होने के बाद 254 अभ्यर्थियों को PST के लिए चयनित किया गया है। इनमें 160 पुरुष और 94 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं। पर्षद ने परीक्षा प्रक्रिया के अगले चरण के लिए चयनित अभ्यर्थियों की जानकारी जारी कर दी है। सभी अभ्यर्थी अपना रिजल्ट और संबंधित जानकारी पर्षद की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर देख सकते हैं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता