ब्रेकिंग
सड़क हादसे में मंत्री दीपिका पांडेय की बेटी समेत चार की मौत, खड़े ट्रक में कार ने मारी जोरदार टक्करBihar Crime News: डाक बम देखने गए युवक की चाकू मारकर हत्या, एक आरोपी गिरफ्तारBihar News : अपराध भी करो, VIDEO भी बनाओ और REEL भी डालो! जमुई-समस्तीपुर कांड पर बोले दिलीप जायसवाल - 'इतना बेवकूफ तो नहीं होगा अपराधी...'पटना में पप्पू यादव समेत 10 लोगों पर FIR दर्ज... सरकारी कर्मचारी पर हमला और पिस्टल की बट से सिर फोड़ने का आरोपJamui Case: नंदन यादव से लेकर पिता गनौरी तक, दोनों की पूरी क्राइम कुंडली आई सामने; 23 साल पुराने डबल मर्डर से जुड़ा कनेक्शनसड़क हादसे में मंत्री दीपिका पांडेय की बेटी समेत चार की मौत, खड़े ट्रक में कार ने मारी जोरदार टक्करBihar Crime News: डाक बम देखने गए युवक की चाकू मारकर हत्या, एक आरोपी गिरफ्तारBihar News : अपराध भी करो, VIDEO भी बनाओ और REEL भी डालो! जमुई-समस्तीपुर कांड पर बोले दिलीप जायसवाल - 'इतना बेवकूफ तो नहीं होगा अपराधी...'पटना में पप्पू यादव समेत 10 लोगों पर FIR दर्ज... सरकारी कर्मचारी पर हमला और पिस्टल की बट से सिर फोड़ने का आरोपJamui Case: नंदन यादव से लेकर पिता गनौरी तक, दोनों की पूरी क्राइम कुंडली आई सामने; 23 साल पुराने डबल मर्डर से जुड़ा कनेक्शन

बिहार में इंटरमीडिएट स्टूडेंट्स के लिए अच्छी खबर, बिहार बोर्ड बढ़ाने जा रहा लगभग 6 लाख सीट

PATNA : बिहार में इंटरमीडिएट की पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए एक अच्छी खबर है। बिहार बोर्ड इंटर में लगभग 6 लाख सीटों का इजाफा करने जा रहा है। राज्यभर के 2948 उत्क्रमित उच्च

बिहार में इंटरमीडिएट स्टूडेंट्स के लिए अच्छी खबर, बिहार बोर्ड बढ़ाने जा रहा लगभग 6 लाख सीट
Editor
2 मिनट

PATNA : बिहार में इंटरमीडिएट की पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए एक अच्छी खबर है। बिहार बोर्ड इंटर में लगभग 6 लाख सीटों का इजाफा करने जा रहा है। राज्यभर के 2948 उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालयों को 11वीं के लिए स्कूल कोड दिया जा रहा है। स्कूलों की तरफ से आवेदन करने के बाद उसके इन्फ्रास्ट्रक्चर के आधार पर विज्ञान, कला, वाणिज्य संकाय के लिए एक से तीन सेक्शन तक नामांकन की अनुमति बोर्ड दे रहा है। 


इंटर में सीटों के इजाफे से इस बार 11वीं में नामांकन के लिए 22 लाख से अधिक सीटें उपलब्ध होंगी। बिहार बोर्ड के मुताबिक साल 2021 में 11वीं के लिए 17 लाख दो हजार सीटें थीं, लेकिन इस बार यह संख्या बढ़कर 22 लाख 91 हजार से अधिक हो जायेगी। बिहार बोर्ड हर दिन उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालयों को स्कूल कोड के साथ सीटें आवंटित कर रहा है। अब तक ज्यादातर स्कूलों को विज्ञान, कला संकाय में 80-80 और वाणिज्य संकाय में 40 सीटें आवंटित हुई हैं। 


पटना जिले के 166 नए उत्क्रमित विद्यालयों में 11वीं की पढ़ाई इस बार शुरू होगी। सभी स्कूलों में कोएड शिक्षा की मान्यता दी गई है। दो साल बाद 11वीं में सीटें बढाई जा रही हैं। इससे पहले 2020 में दो लाख सीटें बढ़ाई गयी थीं। जबकि 2021 में 17 लाख दो हजार सीटों पर ही नामांकन लिया गया था। अब पांच लाख से अधिक सीटें इंटर नामांकन में बढ़ेंगी।

टैग्स