ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

क्या आज जारी होगा बिहार मैट्रिक का रिजल्ट, छात्रों की धड़कनें बढ़ीं

PATNA : बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट कब जारी करेगा इसको लेकर अभी भी तस्वीर साफ नहीं हो पाई है. हालांकि लगातार यह खबरें चर्चा में है की बोर्ड आज दोपहर नतीजे जारी कर देगा

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

 PATNA : बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट कब जारी करेगा इसको लेकर अभी भी तस्वीर साफ नहीं हो पाई है. हालांकि लगातार यह खबरें चर्चा में है की बोर्ड आज दोपहर नतीजे जारी कर देगा. लेकिन बिहार बोर्ड ने खुद अधिकारिक तौर पर 22 मई तक की डेडलाइन रखी है. ऐसे में छात्र और उनके अभिभावकों की बेचैनी बढ़ी हुई है.

हालांकि बोर्ड ने रिजल्ट को लेकर अपनी तरफ से तैयारी पूरी कर ली है. बोर्ड की तरफ से टॉपर्स का वेरिफिकेशन भी किया जा चुका है. टॉप 10 की लिस्ट भी तैयार है. इसीलिए लगातार यह कयास लगाए जा रहे हैं कि किसी भी वक्त रिजल्ट जारी हो सकता है. हालांकि फर्स्ट बिहार में जब बिहार बोर्ड से इस मामले पर जानकारी मांगी तो फिलहाल रिजल्ट जारी होने का कोई वक्त तय होने की बात से इनकार किया गया है. बोर्ड अभी भी 22 मई की डेडलाइन पर टिका हुआ है.

इस साल मैट्रिक की परीक्षा देने वाले छात्रों की धड़कनें बढ़ी हुई हैं. लगातार मोबाइल और कंप्यूटर पर छात्र रिजल्ट के बारे में जानकारी जुटाने में लगे हुए हैं. सब कोई जानने को यह आतुर है कि बोर्ड के नतीजे कब आ रहे हैं. बोर्ड ने पहले ही ऐलान कर रखा है कि नतीजे सीधे वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे और बोर्ड कार्यालय में इसे लेकर कोई प्रेस ब्रिफिंग भी आयोजित नहीं की जाएगी.