ब्रेकिंग
दिलीप जायसवाल की कुर्सी पर निशांत कुमार ने कर लिया कब्जा: शपथ ग्रहण में दिखा दिलचस्प नज़ाराहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वाददिलीप जायसवाल की कुर्सी पर निशांत कुमार ने कर लिया कब्जा: शपथ ग्रहण में दिखा दिलचस्प नज़ाराहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वाद

Bihar news : अब सिर्फ मेडल जीतिए और पाइए सरकारी नौकरी — सीधा सब-इंस्पेक्टर (SI), SDO या DSP बनने का मौका !

Bihar news : सरकार ने खिलाड़ियों के लिए सुनहरा मौका दिया है। अब "मेडल लाओ, नौकरी पाओ" स्कीम के तहत 88 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी मिलने जा रही है। इसमें से 21 खिलाड़ियों को सीधा दरोगा (Sub-Inspector) की नौकरी मिलेगी|

Bihar sports news, medal lao naukri pao, Bihar government jobs for players, Bihar DSP jobs, Khiladi ki naukri, Bihar women players policy, Bihar sports recruitment 2025, Bihar news today, Ravindran Sh
बिहार के खिलाड़ियों को बड़ी सौगात!
© Google
Nitish Kumar
Nitish Kumar
3 मिनट

Bihar news : बिहार सरकार ने खिलाड़ियों के भविष्य को सुरक्षित और उज्जवल बनाने के लिए एक ऐतिहासिक फैसला लिया है। ‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ योजना के तहत राज्य के 88 खिलाड़ियों को जल्द ही सरकारी नौकरी दी जाएगी। यह पहल उन युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगी, जो खेल के क्षेत्र में कुछ बड़ा करने का सपना देखते हैं।


जून में मिलेगा नियुक्ति पत्र

बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रविंद्रन शंकरण ने बताया कि जून 2025 में एक विशेष समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें सभी 88 खिलाड़ियों को उनकी नियुक्तियों के पत्र सौंपे जाएंगे। इनमें से 21 खिलाड़ियों को दरोगा (Sub-Inspector) की पोस्ट पर तैनात किया जाएगा।


महिला खिलाड़ियों के लिए विशेष पॉलिसी

महिला खिलाड़ियों की सेहत और खेल के प्रति उनकी निरंतरता को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार एक मेंस्ट्रूअल हेल्थ पॉलिसी भी लाने जा रही है। एक साल तक चले सर्वे में पता चला कि 75% महिला खिलाड़ी पीरियड्स के दौरान खेल नहीं पातीं। इसकी वजह ब्लीडिंग, दाग लगने का डर और सामाजिक संकोच है। इसी को देखते हुए सरकार अब फीमेल हेल्थ अवेयरनेस सेंटर और मेंस्ट्रूअल हेल्थ पॉलिसी लागू करने जा रही है, जो अभी ड्राफ्ट स्टेज में है और जल्द कैबिनेट से मंजूरी के बाद लागू होगी।


अब तक कितनों को मिली नौकरी?

इस योजना के तहत अब तक 342 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी दी जा चुकी है। 2010 से 2020 के बीच 271 खिलाड़ियों को क्लर्क लेवल की नौकरियां मिलीं। ये आंकड़े बताते हैं कि सरकार खेल को गंभीरता से ले रही है और युवाओं को इसके लिए प्रोत्साहित कर रही है।


 SDO और DSP बनने तक का मौका!

2023 में लागू हुई ‘बिहार उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सीधी नियुक्ति नियमावली 2023’ के तहत अब राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को बिना किसी लिखित परीक्षा के सरकारी नौकरी दी जाती है। 2023-24 में 71 खिलाड़ियों को नौकरी मिली, जिनमें 21 सब-इंस्पेक्टर बने। इस नीति के तहत भविष्य में खिलाड़ियों को DSP या SDO जैसे उच्च पदों तक भी पहुंचने का मौका मिलेगा।



बिहार सरकार की ये योजना खिलाड़ियों के जीवन में बड़ा बदलाव लाने जा रही है। इससे युवाओं को न सिर्फ खेल के लिए प्रेरणा मिलेगी, बल्कि उनके करियर की भी गारंटी होगी। अगर आप या आपका कोई जानने वाला खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है, तो अब सिर्फ मेडल चाहिए — नौकरी खुद दरवाज़ा खटखटाएगी!




संबंधित खबरें