ब्रेकिंग
18 अगस्त को बिहार के 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनीबिहार में एक दर्जन से अधिक सीनियर IAS अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी किया आदेश; पूरी लिस्ट देखिए..छात्रों के विरोध के बीच हेमंत सरकार का बड़ा फैसला, JSSC-CGL परीक्षा रद्द; 2014 से गड़बड़ियों की होगी जांचपटना हाई कोर्ट का सरप्लस शिक्षकों के तबादले पर बड़ा आदेश, राज्य सरकार को दिया यह निर्देशबिहार में तबादलों पर 31 मार्च 2027 तक रोक, जनगणना को लेकर सम्राट सरकार का अहम फैसला18 अगस्त को बिहार के 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनीबिहार में एक दर्जन से अधिक सीनियर IAS अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी किया आदेश; पूरी लिस्ट देखिए..छात्रों के विरोध के बीच हेमंत सरकार का बड़ा फैसला, JSSC-CGL परीक्षा रद्द; 2014 से गड़बड़ियों की होगी जांचपटना हाई कोर्ट का सरप्लस शिक्षकों के तबादले पर बड़ा आदेश, राज्य सरकार को दिया यह निर्देशबिहार में तबादलों पर 31 मार्च 2027 तक रोक, जनगणना को लेकर सम्राट सरकार का अहम फैसला

बिहार बोर्ड ने निकाली JEE-NEET शिक्षकों की भर्ती, मुफ्त कोचिंग के लिए आवेदन शुरू; यह है आखिरी तारीख

BSEB Teacher Recruitment: बिहार बोर्ड ने मुफ्त JEE और NEET कोचिंग के लिए योग्य शिक्षकों से आवेदन मांगे हैं। इस पहल का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली छात्रों को बेहतर तैयारी का अवसर देना है। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित तिथि तक आवेदन कर.

बिहार बोर्ड ने निकाली JEE-NEET शिक्षकों की भर्ती, मुफ्त कोचिंग के लिए आवेदन शुरू; यह है आखिरी तारीख
Ramakant kumar
3 मिनट

BSEB Teacher Recruitment: बिहार में इंजीनियरिंग और मेडिकल की तैयारी करने वाले आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए बड़ी पहल की गई है. बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने राज्य के 10 स्कूलों में संचालित होने वाली मुफ्त JEE और NEET कोचिंग के लिए योग्य शिक्षकों से आवेदन मांगे हैं. इस भर्ती का उद्देश्य ऐसे अनुभवी शिक्षकों का चयन करना है, जो छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी करा सकें. इच्छुक उम्मीदवार 10 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं, जबकि चयन के लिए इंटरव्यू 12 जुलाई 2026 को पटना में आयोजित होगा.


बिहार बोर्ड की यह पहल उन मेधावी लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए शुरू की गई है, जो महंगी कोचिंग का खर्च नहीं उठा सकते. इस योजना के तहत चयनित छात्रों को राज्य के 10 निर्धारित स्कूलों में पूरी तरह नि:शुल्क कोचिंग दी जाएगी, ताकि वे JEE और NEET जैसी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकें.


बोर्ड ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अनुभवी और विषय विशेषज्ञ शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की है. चयनित शिक्षक छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं के सिलेबस के साथ-साथ परीक्षा रणनीति, समय प्रबंधन और बेहतर प्रदर्शन के लिए आवश्यक मार्गदर्शन भी देंगे.


भर्ती के तहत फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथेमेटिक्स और बायोलॉजी विषयों के शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी. आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास संबंधित विषय में बीएससी, एमएससी या एमटेक की डिग्री होना आवश्यक है. इसके अलावा JEE और NEET की तैयारी कराने का अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी.


बिहार बोर्ड का मानना है कि गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन मिलने से ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्र भी देश की प्रतिष्ठित मेडिकल और इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश पाने का सपना पूरा कर सकेंगे. इसी उद्देश्य से राज्यभर में मुफ्त कोचिंग की व्यवस्था शुरू की जा रही है.


बोर्ड ने इच्छुक अभ्यर्थियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की है. आवेदन प्रक्रिया 10 जुलाई तक जारी रहेगी, जबकि योग्य उम्मीदवारों का 12 जुलाई को पटना में इंटरव्यू लिया जाएगा. चयनित शिक्षकों की नियुक्ति के बाद राज्य के 10 स्कूलों में मुफ्त JEE और NEET कोचिंग कार्यक्रम शुरू किया जाएगा.