ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Bihar Crime News: बंद कमरे में हसबैंड के भाई के साथ रंगरेलिया मना रही थी वाइफ, पति ने रंगेहाथ पकड़ा; फिर हो गया बड़ा कांड

Bihar Crime News: देश की बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड की तरह ही बिहार के भोजपुर जिले में एक दर्दनाक हत्या का मामला सामने आया है। घटना बिहिया थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव निवासी मनोज कुमार पासवान की हत्या पत्नी ने ही करा दिया।

Bihar Crime News
बिहार क्राइम न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
3 मिनट

Bihar Crime News: देश की बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड की तरह ही बिहार के भोजपुर जिले में एक दर्दनाक हत्या का मामला सामने आया है। घटना बिहिया थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव निवासी मनोज कुमार पासवान की हत्या उनके ही परिवार के भीतर की योजना के तहत कर दी गई। पुलिस ने हत्या में शामिल महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


पुलिस के अनुसार, मृतक मनोज कुमार पासवान की पत्नी और उसके ममेरे भाई अजय पासवान के बीच अवैध संबंध थे। जब यह बात उजागर होने लगी, तो मनोज कुमार पासवान ने विरोध करना शुरू कर दिया। इसके बाद बुधवार की रात को महिला और उसके प्रेमी ने हत्या की योजना बनाई। आरोप है कि मनोज कुमार को घूमने के लिए बुलाया गया और गजराजगंज ओपी क्षेत्र के छोटकी सासाराम गांव के समीप उनकी हत्या कर दी गई।


बिहिया थाना के थानाध्यक्ष चंचल कुमार महथा ने बताया कि मृतक के परिवार के सदस्यों ने घटना को अंजाम देने के लिए लंबे समय तक योजना बनाई थी। इस हत्याकांड में महिला ने अपने प्रेमी की मदद ली, जो शाहपुर थाना क्षेत्र के सहजौली गांव का रहने वाला है। दोनों आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था और पूछताछ के बाद उन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया।


घटना की जांच में यह भी सामने आया कि बिहिया थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव निवासी सूबेदार पासवान का 35 वर्षीय पुत्र मनोज कुमार पासवान बुधवार की रात मोबाइल पर कॉल आने के बाद घर से निकला था। गुरुवार की सुबह उनका शव गजराजगंज ओपी क्षेत्र के छोटकी सासाराम गांव मठिया स्थित बांध के किनारे से बरामद किया गया।


घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि हत्या के पीछे आपसी संबंध और पैसों या संपत्ति से जुड़ी संभावनाओं को भी जांच के दायरे में लिया गया है। जांच टीम ने हत्या स्थल और आसपास के क्षेत्रों से फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाना शुरू कर दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में अभी और कई खुलासे होने की संभावना है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


इस हत्याकांड ने भोजपुर जिले में सनसनी फैलाई है और स्थानीय लोगों में सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस ने इलाके में सतर्कता बढ़ा दी है और लोगों से अपील की है कि कोई भी संदिग्ध गतिविधि देखते ही तुरंत पुलिस को सूचित करें।