ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

बिहार बीएड परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट! जानिए किस जिले में बने सबसे ज्यादा सेंटर, कब आएगा एडमिट कार्ड

Bihar BEd Admit Card Date: बिहार बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। राज्यभर में परीक्षा के लिए 180 केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें पटना में सबसे अधिक सेंटर होंगे। वहीं एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख भी तय। पूरी खबर में जानिए

बिहार बीएड परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट! जानिए किस जिले में बने सबसे ज्यादा सेंटर, कब आएगा एडमिट कार्ड
Ramakant kumar
4 मिनट

Bihar BEd Admit Card Date: बिहार के बीएड कॉलेजों में नामांकन के लिए आयोजित होने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा (CET-BEd 2026) को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। राज्यभर में 7 जून 2026 को परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसके लिए कुल 180 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस बार सबसे अधिक परीक्षा केंद्र राजधानी पटना में बनाए गए हैं, जहां 40 सेंटरों पर 35 हजार से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। वहीं मुजफ्फरपुर दूसरे स्थान पर है, जहां 26 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं और 17 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।


राज्य के अन्य जिलों में भी परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। हाजीपुर में 9, आरा में 10, भागलपुर में 13, दरभंगा में 21, गया में 24, छपरा में 10, मधेपुरा में 8, मुंगेर में 10 और पूर्णिया में 9 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा को कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी विश्वविद्यालयों के नोडल अधिकारियों के साथ बैठक की जाएगी। साथ ही जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन से भी सहयोग लिया जाएगा।


इस बार परीक्षा के लिए बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। कुल 1 लाख 23 हजार 237 उम्मीदवारों ने ऑनलाइन आवेदन भरा है। इनमें 45,970 पुरुष, 77,263 महिला अभ्यर्थी और 4 थर्ड जेंडर उम्मीदवार शामिल हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अभ्यर्थियों को आवेदन में सुधार करने का भी मौका दिया गया। सबसे ज्यादा बदलाव उम्मीदवारों ने अपने नाम में किए हैं।


परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार 1 जून 2026 से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और उसमें दर्ज सभी जानकारियों की जांच कर लें।


इस बार बीएड की सीटों को लेकर मुकाबला काफी कड़ा माना जा रहा है। राज्य के 14 विश्वविद्यालयों में कुल 37,250 सीटें उपलब्ध हैं, जबकि आवेदन करने वालों की संख्या एक लाख से ज्यादा पहुंच चुकी है। यानी एक सीट के लिए तीन से अधिक अभ्यर्थियों के बीच मुकाबला होगा।


विश्वविद्यालयों में सीटों की बात करें तो सबसे अधिक 6,400 सीटें पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय में हैं। इसके बाद बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में 6,200 और मगध विश्वविद्यालय में 6,000 सीटें उपलब्ध हैं। इसके अलावा आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी (AKU) में 3,000, मौलाना मजहरूल हक अरबी एवं फारसी विश्वविद्यालय में 3,200, एलएनएमयू में 3,750 और वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में 2,350 सीटें निर्धारित की गई हैं।


वहीं जयप्रकाश विश्वविद्यालय में 1,500, टीएमबीयू में 1,650, बीएनएमयू में 1,250, पूर्णिया विश्वविद्यालय में 1,100, मुंगेर विश्वविद्यालय में 500, पटना विश्वविद्यालय में 300 और केएसडीएसयू में 100 सीटें उपलब्ध हैं।


परीक्षा को लेकर सभी जिलों में प्रशासनिक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। केंद्राधीक्षकों को भी परीक्षा संचालन से संबंधित आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे। परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सख्त रहेगी और सभी केंद्रों पर निगरानी बढ़ाई जाएगी, ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी न हो।