ब्रेकिंग
2 लाख लगाइए, चंद दिनों में पैसा डबल... बिहार में साइबर ठगों का बड़ा खेल, 4 जिलों से 89 लाख उड़ाए✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह के आगे JDU का सरेंडर! संजय झा ने कहा - अब ललन बाबू देखेंगे सबकुछ, क्या अब नीरज कुमार को मिलेगी राहत ✦Bihar Expressway : बिहार से मां कामाख्या सिर्फ 10 घंटे? गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे से बदलेगी सड़क की रफ्तार✦Bihar News: पुलिस दीदी से भिड़ गया युवक! बीच सड़क धक्का-मुक्की के बाद बरसाए थप्पड़, VIDEO वायरल✦Bihar Flood: गंडक का रौद्र रूप! कई गांव डूबे, टूटे बांध और बंद हुआ सड़क संपर्क; अब वायुसेना संभालेगी मोर्चा✦2 लाख लगाइए, चंद दिनों में पैसा डबल... बिहार में साइबर ठगों का बड़ा खेल, 4 जिलों से 89 लाख उड़ाए✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह के आगे JDU का सरेंडर! संजय झा ने कहा - अब ललन बाबू देखेंगे सबकुछ, क्या अब नीरज कुमार को मिलेगी राहत ✦Bihar Expressway : बिहार से मां कामाख्या सिर्फ 10 घंटे? गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे से बदलेगी सड़क की रफ्तार✦Bihar News: पुलिस दीदी से भिड़ गया युवक! बीच सड़क धक्का-मुक्की के बाद बरसाए थप्पड़, VIDEO वायरल✦Bihar Flood: गंडक का रौद्र रूप! कई गांव डूबे, टूटे बांध और बंद हुआ सड़क संपर्क; अब वायुसेना संभालेगी मोर्चा

बिहार : 7वें चरण के लिए विद्यालयवार जुटायी जा रही रिक्तियां, कल होगी बैठक

PATNA : सातवें चरण में प्राथमिक शिक्षक नियोजन की तैयारियां शुरू हो गई है. प्राथमिक शिक्षा निदेशक ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों से कहा है कि प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में छात्र

बिहार : 7वें चरण के लिए विद्यालयवार जुटायी जा रही रिक्तियां, कल होगी बैठक
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : सातवें चरण में प्राथमिक शिक्षक नियोजन की तैयारियां शुरू हो गई है. प्राथमिक शिक्षा निदेशक ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों से कहा है कि प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में छात्र शिक्षक अनुपात में शिक्षक की आवश्यकता है. इसलिए नियोजन इकाई वार रिक्तियों की जानकारी दे.


मालूम जो कि 12 जून को रिक्त पदों की गणना की समीक्षा के लिए शिक्षा विभाग में उच्चस्तरीय बैठक बुलायी गयी है. इसमें विभागीय शीर्ष अफसरों के अलावा सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी और जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे. इसी बैठक में तय होगा कि सातवें चरण में नियोजन किस तरह होगा.


प्राथमिक निदेशक रवि प्रकाश ने जिला शिक्षा पदाधिकारियों के नाम से जारी चिट्ठी के जरिये 31 मार्च 2022 तक सेवानिवृत्त, त्यागपत्र, सेवा मुक्ति के कारण हुई रिक्तियां भी मांगी हैं. साथ ही जिलों से पूछा है कि वर्ष 2019-20 में प्रकाशित रिक्ति के विरुद्ध नियुक्ति के बाद कितनी रिक्तियां जिलावार या नियोजन इकाई वार रह गयी हैं? ये सभी जानकारियां इ-मेल के जरिये तत्काल मांगी गयी हैं. उल्लेखनीय है कि सातवें चरण की प्राथमिक शिक्षक नियोजन की प्रक्रिया जुलाई के अंतिम सप्ताह से शुरू हो सकती है. जानकारी के मुताबिक छठे चरण के शिक्षक नियोजन में प्राथमिकमध्य स्कूलों में करीब 44 हजार से अधिक शिक्षकों की नियुक्ति हो सकी है, जबकि प्रस्तावित रिक्तियां 90700 थीं. शेष पद रिक्त रहे गये हैं. इन रिक्त पदों के अलावा रिक्तियों के लिए अतिरिक्त पदों की गणना की जा रही है.

टैग्स