ब्रेकिंग
Bihar News: मोकामा में नया रेल पुल तैयार, 5 अक्टूबर से दौड़ेंगी ट्रेनें; उत्तर-दक्षिण बिहार के यात्रियों को बड़ी राहत✦Anant Vs Niraj: ललन सिंह ने पार्टी में छिड़े घमासान से पल्ला झाड़ा, कहा - मैं किसी की पैरवी नहीं करता✦Bihar News: पटना से पूर्णिया अब सिर्फ 3 घंटे! 7 जिलों से गुजरेगा एक्सप्रेसवे, 60 KM घट जाएगी दूरी✦बिहार में शिक्षकों के तबादले की प्रक्रिया फिर अटकी, इस महीने ट्रांसफर पोर्टल नहीं खुलेगा✦Bihar News: पटना-पूर्णिया स्पेशल ट्रेन 16 नवंबर तक चलेगी, दुर्गा पूजा-दिवाली-छठ में यात्रियों को बड़ी राहत✦Bihar News: मोकामा में नया रेल पुल तैयार, 5 अक्टूबर से दौड़ेंगी ट्रेनें; उत्तर-दक्षिण बिहार के यात्रियों को बड़ी राहत✦Anant Vs Niraj: ललन सिंह ने पार्टी में छिड़े घमासान से पल्ला झाड़ा, कहा - मैं किसी की पैरवी नहीं करता✦Bihar News: पटना से पूर्णिया अब सिर्फ 3 घंटे! 7 जिलों से गुजरेगा एक्सप्रेसवे, 60 KM घट जाएगी दूरी✦बिहार में शिक्षकों के तबादले की प्रक्रिया फिर अटकी, इस महीने ट्रांसफर पोर्टल नहीं खुलेगा✦Bihar News: पटना-पूर्णिया स्पेशल ट्रेन 16 नवंबर तक चलेगी, दुर्गा पूजा-दिवाली-छठ में यात्रियों को बड़ी राहत

अब बिहार बोर्ड लेगा डीईएलएड की प्रवेश परीक्षा, शिक्षा विभाग ने दी मंजूरी

PATNA : एनसीटीई से मान्यता प्राप्त राजकीय अराजकीय प्रशिक्षण महाविद्यालय या संस्थानों में डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन कोर्स में नामांकन के लिए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति संयुक्त प्रवेश पर

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : एनसीटीई से मान्यता प्राप्त राजकीय अराजकीय प्रशिक्षण महाविद्यालय  या संस्थानों में डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन कोर्स में नामांकन के लिए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति संयुक्त प्रवेश परीक्षा लेगा.

इसमें पास स्टूडेंट्स का ही नामांकन किया जाएगा. नामांकन की  इस व्यवस्था को शिक्षा विभाग ने मंजूरी दे दी है. विभाग के उपसचिव शरद फिरोज ने बुधवार को इसकी अधिसूचना जारी करते हुए बताया कि अब डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन कोर्स में एडमिशन के लिए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति संयुक्त प्रवेश परीक्षा लेगा.

नई व्यवस्था इसी साल से लागू हो जाएगी.  बिहार बोर्ड द्वारा आयोजित संयुक्त प्रवेश परीक्षा के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों की मेधा एवं प्राप्त विकल्पों के आधार पर राज्य के उपयुक्त कोटी के सभी राजकीय अराजकीय महाविद्यालय या संस्थानों में नामांकन होगा. अब तक सभी महाविद्यालय अपना नामांकन की प्रक्रिया का संचालन करते थे, पर शिक्षा विभाग ने इस पर रोक लगा दी है. सभी प्रशिक्षण संस्थान या महाविद्यालयों को अपने अस्तर से सीधे विज्ञापन निकालकर नामांकन लेना प्रतिबंधित कर दिया गया है.