ब्रेकिंग
Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर

आज से भरा जाएगा मैट्रिक का फॉर्म, इंटर के लिए भी जारी हुई तिथि

PATNA : बिहार बोर्ड के निर्देशानुसार मैट्रिक परीक्षा 2021 के लिए फॉर्म भरने की प्रक्रिया आज से शुरू हो जाएगी. सूचना के मुताबिक फॉर्म आज से स्कूलों द्वारा ऑनलाइन भरा जाएगा. वहीं इंटरमीडिएट परीक्षा 2

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : बिहार बोर्ड के निर्देशानुसार मैट्रिक परीक्षा 2021 के लिए फॉर्म भरने की प्रक्रिया आज से शुरू हो जाएगी. सूचना के मुताबिक फॉर्म आज से स्कूलों द्वारा ऑनलाइन भरा जाएगा. वहीं इंटरमीडिएट परीक्षा 2021 के लिए फॉर्म भरने की तिथि 19 अगस्त से 28 अगस्त तक की तय की गई है. गौरतलब है कि मैट्रिक परीक्षा के लिए सामान्य कोटि से 830 रुपये तथा आरक्षित कोटि से 730 रुपये लिए जाएंगे. 


आपको बता दें कि ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म में विद्यार्थियों का मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी और आधार नंबर भरा जाना है लेकिन ये तीनों चीजें अनिवार्य नहीं हैं. वहीं इंटर के लिए नियमित एवं स्वतंत्र कोटि के लिए परीक्षा शुल्क 1200 रुपये तय किये गए हैं. क्वालिफाइड परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा शुल्क 1520 रुपये हैं. व्यावसायिक पाठ्यक्रम के नियमित परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा शुल्क 1870 रुपये तय किये गए हैं. 



जानकारी हो कि 10वीं और 12वीं में जिला में करीब 80 हजार छात्र-छात्रायें 2021 में परीक्षा देंगे. कोरोना काल के दौरान दोनों कक्षाओं 9वीं और 11वीं के छात्रों को प्रोमोट कर दिया गया था. छात्र प्रोमोट तो हो गए लेकिन उनलोगों का लॉकडाउन के कारण नयी कक्षाओं में यानी 10वीं और 12वीं में नामांकन नहीं हुआ था. अब जब परीक्षा फार्म भरने की बारी आई तो नामांकन की समस्या आड़े आ गई कि बिना नामांकन के परीक्षा फॉर्म कैसे भरा जाये. अब नामांकन होगा तो शुल्क भी लिया जायेगा. वहीं परीक्षा फॉर्म का अलग से शुल्क लिया जायेगा.