ब्रेकिंग
BIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबार

Zomato Name Change: Zomato की बदलेगी पहचान, अब इस नाम से जानी जाएगी कंपनी; बोर्ड की मिल गई मंजूरी

Zomato Name Change: फूड डिलीवरी करने वाली कंपनी जोमैटो का नाम बदल गया है। कंपनी के सीईओ दीपिंदर गोयल ने इसकी जानकारी अपने शेयर होल्डर्स को दी है।

Zomato Name Change
जोमैटो का बदल गया नाम
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Zomato Name Change: देशभर में ऑनलाइन फूड डिलीवर करने वाली प्रतिष्ठित कंपनी जोमैटो का नाम बदल गया है। इस बात की जानकारी खुद कंपनी ने दी है। जोमैटो का नाम बदलने के लिए कंपनी के बोर्ड की मंजूरी मिल गई है। अब जोमैटों को इटरनल लिमिटेड (Eternal ltd.) के नाम से जाना जाएगा।


कंपनी के सीईओ दीपिंदर गोयल ने पत्र लिखकर अपने शेयर होल्डर्स को इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि जोमैटो एक एक्सीडेंटल कंपनी है। उन्होंने पत्र में लिखा- पिछले साल 23 दिसंबर को हमने बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स में एंट्री ली। यह वहीं तारीख है जब मैंने 17 साल पहले फूडीबे के नाम से जोमैटो की शुरुआत की थी। शुरुआती दिनों में जोमैटो से मैंने पैसे नहीं बनाए। मैंने इसकी शुरुआथ इसलिए की थी ताकि कुछ अलग कर सकूं।


उन्होंने आगे लिखा- जब हमने ब्लिंकिट का अधिग्रहण किया तो हमने कंपनी और ब्रांड/एप के बीच अंतर करने के लिए आंतरिक रूप से जोमैटो की बजाए ईटरनल का उपयोग करना शुरू कर दिया। हमने यह भी सोचा था कि सार्वजनिक रूप से कंपनी का नाम बदलकर इटरनल कर देंगे। अब हम जोमैटो लिमिटेड कंपनी का नाम बदलकर इटरनल लिमिटेड करना चाहेंगे।


बता दें कि जोमैटो एप का नाम नहीं बदला जाएगा लेकिन स्टॉक टिकर को जोमेटो से इटरनल में बदल दिया जाएगा। इटरनल में चार प्रमुख व्यवसाय- जोमैटो, ब्लिंकिट, डिस्ट्रिक्ट और हाइपरप्योर शामिल हैं। गोयल ने कहा है कि यह पावरफुल नाम है। यह सिर्फ एक नाम परिवर्तन नहीं है बल्कि एक मिशन है।