ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : पटना MLC चुनाव में कुर्मी वोट का बड़ा खेल! नीरज की जीत क्यों बनी निशांत की प्रतिष्ठा का सवाल? अनंत सिंह की बगावत ने बढ़ाई सबकी टेंशन✦Bihar Navratri : महाकाली-महालक्ष्मी-महासरस्वती एक साथ विराजमान, बड़ी पटन देवी में नवरात्र की रातों का क्या है रहस्य?✦Bihar News: अनंत सिंह से भिड़े नीरज कुमार, अब गिनाने लगे बूथ के वोट; बोले- हमने तो JDU को जिताया!✦शारदीय नवरात्र आज से शुरू, गज पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा; 10 दिन होगी देवी की आराधना, जानें अष्टमी से दशमी तक का पूरा विधान✦Bihar News: बिहार के अफसर ध्यान दें! बैठक में गायब रहने से 7 दिन पहले देनी होगी सूचना, मुख्य सचिव की सख्त हिदायत✦Bihar MLC Election 2026 : पटना MLC चुनाव में कुर्मी वोट का बड़ा खेल! नीरज की जीत क्यों बनी निशांत की प्रतिष्ठा का सवाल? अनंत सिंह की बगावत ने बढ़ाई सबकी टेंशन✦Bihar Navratri : महाकाली-महालक्ष्मी-महासरस्वती एक साथ विराजमान, बड़ी पटन देवी में नवरात्र की रातों का क्या है रहस्य?✦Bihar News: अनंत सिंह से भिड़े नीरज कुमार, अब गिनाने लगे बूथ के वोट; बोले- हमने तो JDU को जिताया!✦शारदीय नवरात्र आज से शुरू, गज पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा; 10 दिन होगी देवी की आराधना, जानें अष्टमी से दशमी तक का पूरा विधान✦Bihar News: बिहार के अफसर ध्यान दें! बैठक में गायब रहने से 7 दिन पहले देनी होगी सूचना, मुख्य सचिव की सख्त हिदायत

महज 7 दिनों में 3600% रिटर्न! इस क्रिप्टो ने लोगों को बना दिया लखपति... जानिए पूरी कहानी

Cryptocurrency Return: क्रिप्टोकरेंसी बाजार में जारी उतार-चढ़ाव के बीच एक नई क्रिप्टो RaveDAO ने महज 7 दिनों में 3600% से ज्यादा रिटर्न देकर निवेशकों को चौंका दिया है। जहां बड़ी क्रिप्टोकरेंसी गिरावट का सामना कर रही हैं, वहीं इस टोकन की तेज बढ़त...

महज 7 दिनों में 3600% रिटर्न! इस क्रिप्टो ने लोगों को बना दिया लखपति... जानिए पूरी कहानी
Ramakant kumar
3 मिनट

Cryptocurrency Return: क्रिप्टोकरेंसी बाजार इन दिनों भारी उतार-चढ़ाव के दौर से गुजर रहा है। कभी तेज गिरावट तो कभी अचानक उछाल—निवेशकों के लिए हालात बेहद अनिश्चित बने हुए हैं। लेकिन इसी उथल-पुथल के बीच एक ऐसी क्रिप्टोकरेंसी ने एंट्री मारी है, जिसने महज 7 दिनों में निवेशकों को चौंका दिया है।


इस क्रिप्टो का नाम है RaveDAO, जिसने एक हफ्ते में 3600% से ज्यादा का ताबड़तोड़ रिटर्न देकर बाजार में हलचल मचा दी है। आंकड़ों के मुताबिक, अगर किसी निवेशक ने इसमें 1 लाख रुपये लगाए होते, तो सिर्फ 7 दिन में वही रकम बढ़कर 37 लाख रुपये से ज्यादा हो जाती।


दरअसल, वैश्विक स्तर पर जारी तनाव, खासकर पश्चिम एशिया के हालात, का असर क्रिप्टो बाजार पर भी साफ दिखाई दे रहा है। बाजार में अस्थिरता के चलते बड़ी क्रिप्टोकरेंसी में गिरावट देखने को मिल रही है। सोमवार दोपहर करीब 2 बजे ग्लोबल क्रिप्टो मार्केट कैप करीब 1% गिरकर 2.41 ट्रिलियन डॉलर पर पहुंच गया।


इस गिरावट के बीच भी RaveDAO ने अपनी अलग पहचान बनाई है। पिछले 24 घंटे में इस क्रिप्टो में करीब 228% की जबरदस्त तेजी दर्ज की गई। यानी सिर्फ एक दिन में ही 1 लाख रुपये की रकम बढ़कर 3 लाख रुपये से ज्यादा हो गई। वहीं पिछले एक घंटे में भी इसमें करीब 17% का उछाल देखा गया और इसकी कीमत करीब 9.22 डॉलर तक पहुंच गई।


अगर अन्य प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी की बात करें तो हालात उतने अच्छे नहीं रहे। Bitcoin में पिछले 24 घंटे में करीब 1.50% की गिरावट आई और यह लगभग 70,630 डॉलर पर ट्रेड करता नजर आया। Ethereum भी करीब 1.70% टूटकर 2,181 डॉलर के आसपास पहुंच गया।


इसके अलावा Ripple और Solana में भी करीब 0.50% की गिरावट दर्ज की गई, जबकि Cardano 1% से ज्यादा नीचे फिसल गई। Pi Network भी 1.54% की गिरावट के साथ 0.1663 डॉलर के आसपास ट्रेड करती नजर आई।


हालांकि, बाजार में पूरी तरह निराशा नहीं है। कुछ क्रिप्टोकरेंसी में तेजी भी देखने को मिली है। Binance Coin में हल्की बढ़त दर्ज की गई और यह करीब 595 डॉलर पर पहुंच गया। इसके अलावा TRON, Monero और Hyperliquid जैसी क्रिप्टो में भी तेजी बनी रही।


क्रिप्टो बाजार का ‘फियर एंड ग्रीड इंडेक्स’ भी इन दिनों उतार-चढ़ाव दिखा रहा है, जो निवेशकों के मन में बनी अनिश्चितता को साफ दर्शाता है। ऐसे माहौल में RaveDAO जैसी क्रिप्टो का अचानक उछाल निवेशकों को आकर्षित जरूर कर रहा है, लेकिन इसके साथ जोखिम भी उतना ही बड़ा माना जा रहा है।
नोट: क्रिप्टोकरेंसी में 24×7 ट्रेडिंग होती है, इसलिए इसकी कीमत तेजी से बदलती रहती है। निवेश से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।