ब्रेकिंग
विक्रमशिला सेतु की मरम्मत का काम टला, फिलहाल जारी रहेगा आवागमन, बेली ब्रिज भी नहीं हटेगाबिहार में प्रस्तावित रेललाइन परियोजना को मिली रफ्तार, 12 किमी ट्रैक के लिए जमीन अधिग्रहण का काम शुरूएक ऐसा तरीका, जिससे PhonePe से Paytm तक की पूरी पेमेंट हिस्ट्री दिखेगी एक ही जगह... जानिए कैसेजेसीबी से खोदे गड्ढे में डूबने से तीन नाबालिग की मौत, नहाने के दौरान हादसा; गांव में पसरा मातमभोजपुर में बिगड़े हालात! गंगा खतरे के निशान से ऊपर, जलस्तर बढ़ने से कई गांवों पर मंडराया बाढ़ का संकट; तीन स्कूलों में पढ़ाई बंदविक्रमशिला सेतु की मरम्मत का काम टला, फिलहाल जारी रहेगा आवागमन, बेली ब्रिज भी नहीं हटेगाबिहार में प्रस्तावित रेललाइन परियोजना को मिली रफ्तार, 12 किमी ट्रैक के लिए जमीन अधिग्रहण का काम शुरूएक ऐसा तरीका, जिससे PhonePe से Paytm तक की पूरी पेमेंट हिस्ट्री दिखेगी एक ही जगह... जानिए कैसेजेसीबी से खोदे गड्ढे में डूबने से तीन नाबालिग की मौत, नहाने के दौरान हादसा; गांव में पसरा मातमभोजपुर में बिगड़े हालात! गंगा खतरे के निशान से ऊपर, जलस्तर बढ़ने से कई गांवों पर मंडराया बाढ़ का संकट; तीन स्कूलों में पढ़ाई बंद

एक ऐसा तरीका, जिससे PhonePe से Paytm तक की पूरी पेमेंट हिस्ट्री दिखेगी एक ही जगह... जानिए कैसे

अगर आप PhonePe, Google Pay और Paytm जैसे अलग-अलग UPI ऐप इस्तेमाल करते हैं, तो हर ऐप में जाकर पेमेंट हिस्ट्री देखने की जरूरत नहीं पड़ सकती। UPI से जुड़े ट्रांजैक्शन की जानकारी एक जगह देखने के लिए उपलब्ध प्रक्रिया का इस्तेमाल किया जा सकता है। जानिए मोब

एक ऐसा तरीका, जिससे PhonePe से Paytm तक की पूरी पेमेंट हिस्ट्री दिखेगी एक ही जगह... जानिए कैसे
Ramakant kumar
2 मिनट

UPI Transaction Hhistory: आज के समय में ऑनलाइन पेमेंट के लिए लोग एक से ज्यादा UPI ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं. कभी Paytm से पेमेंट होता है तो कभी PhonePe या Google Pay से. ऐसे में महीनेभर के सभी ट्रांजैक्शन का हिसाब रखना थोड़ा मुश्किल हो जाता है, क्योंकि हर ऐप में जाकर अलग-अलग पेमेंट हिस्ट्री देखनी पड़ती है.


हालांकि, UPI यूजर्स के लिए एक ऐसा तरीका है, जिसकी मदद से अलग-अलग UPI ऐप्स से किए गए ट्रांजैक्शन की जानकारी एक जगह देखी जा सकती है. इसके लिए NPCI की UPI सर्विस का इस्तेमाल किया जाता है. यह प्रक्रिया मोबाइल से ही पूरी की जा सकती है.


सभी UPI ट्रांजैक्शन एक जगह कैसे देखें?

सबसे पहले अपने मोबाइल में Paytm ऐप ओपन करें. इसके बाद अपनी प्रोफाइल फोटो पर टैप करें.


अब UPI & Payment Settings वाले सेक्शन में जाएं. यहां नीचे स्क्रॉल करने पर UPI Help का विकल्प दिखाई देगा. इस पर टैप करें.


इसके बाद संबंधित NPCI पेज ब्राउजर में खुलेगा. यहां अपनी UPI ID या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करें और कैप्चा पूरा करें.


अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आएगा. OTP दर्ज करके वेरिफिकेशन पूरा करें.


वेरिफिकेशन के बाद Transaction History का विकल्प चुनें. इसके बाद अपने बैंक अकाउंट के आखिरी चार अंक दर्ज करें और जानकारी को वेरिफाई करें.


अब Continue पर क्लिक करें. वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद अलग-अलग UPI ऐप्स के जरिए किए गए पेमेंट से जुड़ी जानकारी एक ही जगह दिखाई दे सकती है.


इस तरह अलग-अलग ऐप्स में जाकर ट्रांजैक्शन हिस्ट्री चेक करने की जरूरत कम हो जाती है और UPI पेमेंट का रिकॉर्ड एक जगह देखना आसान हो जाता है.