ब्रेकिंग
EO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरल

बिहार के लोगों पर मंहगाई की एक और मार: सुधा दूध के दाम बढ़ाये गये, जानिये क्या होगा नया रेट

PATNA: बढ़ती मंहगाई से जूझ रहे बिहार के लोगों पर एक और मार पड़ी है। बिहार सरकार द्वारा संचालित बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड यानि कि कॉम्फेड ने सुधा दूध की कीमत

बिहार के लोगों पर मंहगाई की एक और मार: सुधा दूध के दाम बढ़ाये गये, जानिये क्या होगा नया रेट
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बढ़ती मंहगाई से जूझ रहे बिहार के लोगों पर एक और मार पड़ी है। बिहार सरकार द्वारा संचालित बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड यानि कि कॉम्फेड ने सुधा दूध की कीमतें बढ़ा दी। 11 नवंबर से लोगों को दूध के लिए ज्यादा पैसे देने होंगे। 


दो से चार रूपये तक बढ़े दाम

कॉम्फेड ने सुधा दूध के दाम में  प्रति लीटर दो से चार रुपये तक का इजाफा किया है। 11 नवंबर से नयी दरें लागू होंगी। देखिये क्या होगी सुधा दूध की नयी कीमतें।

टोंड मिल्क एक लीटर- पुराना रेट-41 रूपये नयी कीमत- 43 रूपये 41/44 21/23

टोंड मिल्क आधा लीटर-पुराना रेट-21 रूपये नयी कीमत-23 रूपये

स्टैंडर्ड मिल्क एक लीटर-पुराना रेट-46 रूपये, नयी कीमत-49 रूपये

स्टैंडर्ड मिल्क आधा लीटर-पुराना रेट-23 रूपये नयी कीमत-25 रूपये

फुलक्रीम मिल्क एक लीटर-पुराना रेट-52 रूपये नयी कीमत-56 रूपये

फुलक्रीम मिल्क आधा लीटर-पुराना रेट-26 रूपये नयी कीमत-28 रूपये

काउ मिल्क एक लीटर- पुराना रेट-43 रूपये नयी कीमत-46 रूपये

काउ मिल्क आधा लीटर-पुराना रेट-22 रूपये, नयी कीम-24 रूपये

डबल टोंड मिल्क एक लीटर-पुराना रेट-37 रूपये नयी कीमत-40 रूपये

डबल टोंड मिल्क आधा लीटर- पुराना रेट-19 रूपये नयी कीमत-21 रूपये

टी स्पेशल मिल्क एक लीटर-पुराना रेट-40 रूपये नयी कीमत-43 रूपये

टी स्पेशल मिल्क आधा लीट-पुराना रेट-20 रूपये, नयी कीमत-22 रूपये


वैसे कॉम्फेड ने खुदरा विक्रेता के कमीशन में 10 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की है। अब रिटेलर का मार्जिन 1.65 रुपये प्रति लीटर हो जायेगा। इसके साथ ही बिहार में काम करने वाले दूध वितरकों को भी ज्यादा कमीशन दिया जायेगा। उनके कमीशन में पांच पैसे प्रति लीटर का इजाफा किया गया है। 


हम आपको बता दें कि बिहार में दूध की कुल खपत में सुधा दूध की हिस्सेदारी लगभग 60 फीसदी है। सुधा दूध का दाम बढने के बाद दूसरे दूध के दाम भी बढेंगे। वहीं जैसे पनीर से लेकर दूसरे दुग्ध उत्पादों के दाम में भी इजाफा होने की संभावना है।



टैग्स