ब्रेकिंग
बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!

बिहार के कई जिलों में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, लिस्ट में कहीं आपका शहर भी तो नहीं

DESK : तेल की कीमतों में गिरावट के चलते आम जनता को राहत मिलने वाली है. तेल कंपनियों ने आज यानि बुधवार को पेट्रोल और डीज़ल के कीमतों में कमी की है, जिसके कारण भागलपुर, पूर्णियां, मुज

बिहार के कई जिलों में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, लिस्ट में कहीं आपका शहर भी तो नहीं
First Bihar
2 मिनट

DESK : तेल की कीमतों में गिरावट के चलते आम जनता को राहत मिलने वाली है. तेल कंपनियों ने आज यानि बुधवार को पेट्रोल और डीज़ल के कीमतों में कमी की है, जिसके कारण भागलपुर, पूर्णियां, मुजफ्फरपुर के अलावे अधिकतर जिलों में तेल की कीमत में कमी की गई है. वहीं पटना और कुछ जिलों में पेट्रोल और डीज़ल की कीमत में बढ़त देखी गई है और गया में तेल की कीमत में स्थिरता पाई गयी है.



बता दें कि पूर्णिया में डीज़ल की कीमत 38 पैसे प्रति लीटर कम हुआ तो वहीं पेट्रोल का भाव 41 पैसे कम हुआ है. बात भागलपुर की करें तो पेट्रोल 46 पैस नीचे आया तो डीज़ल 43 पैसे प्रति लीटर कम हुआ. मुजफ्फरपुर में भी डीज़ल और पेट्रोल के दाम में 4 पैसे प्रति लीटर की गिरावट देखी गयी है और कुछ जिलों में भी डीज़ल और पेट्रोल के कीमत में गिरावट देखने को मिला है, जैसे बक्सर, औरंगाबाद, जहानाबाद, किशनगंज, नालंदा, नवादा, लखीसराय, शिवहर, सुपौल, हाजीपुर, समस्तीपुर और सासाराम में भी तेल के कीमत में गिरावट देखी गई है.



पटना जिले के अलावे मुंगेर, खगड़िया, सिवान, दरभंगा, अररिया, बांका में तेल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई, जिससे आम लोगों को झटका लगा है. बता दें कि पटना में पेट्रोल 53 पैसे बढ़ा है तो डीज़ल 50 पैसे की बढ़त बनाये हुए है. वहीं जमुई, शेखपुरा, आरा, गया इन जिलों में तेल की कीमत स्थिर है.