ब्रेकिंग
राजबल्लभ यादव के बेटे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, नवादा के धर्मशीला देवी हॉस्पिटल को किया गया सीलतेजस्वी यादव छुट्टी मनाने विदेश से बिहार आए हैं, युवा चेतना सुप्रीमो रोहित सिंह ने साधा निशाना, कहा..जल्द ही फिर विदेश चले जाएंगेBihar IAS Transfer: आधा दर्जन IAS अधिकारियों के प्रभार में बदलाव, अनिल कुमार को भवन निर्माण निगम की जिम्मेदारी जमुई में पहली बार महिला IPS अधिकारी बनीं SDPO, दीप्ति मोनाली ने संभाला कार्यभारबिहार पुलिस सेवा के 3 अधिकारियों का तबादला, कुंदन कुमार बने पटना के SP प्रशासन; देखें पूरी लिस्टराजबल्लभ यादव के बेटे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, नवादा के धर्मशीला देवी हॉस्पिटल को किया गया सीलतेजस्वी यादव छुट्टी मनाने विदेश से बिहार आए हैं, युवा चेतना सुप्रीमो रोहित सिंह ने साधा निशाना, कहा..जल्द ही फिर विदेश चले जाएंगेBihar IAS Transfer: आधा दर्जन IAS अधिकारियों के प्रभार में बदलाव, अनिल कुमार को भवन निर्माण निगम की जिम्मेदारी जमुई में पहली बार महिला IPS अधिकारी बनीं SDPO, दीप्ति मोनाली ने संभाला कार्यभारबिहार पुलिस सेवा के 3 अधिकारियों का तबादला, कुंदन कुमार बने पटना के SP प्रशासन; देखें पूरी लिस्ट

पटना में महिला सशक्तिकरण समारोह का आयोजन, बोले ऋतुराज सिन्हा..2 लाख महिलाओं को ACFLमाइक्रो फाइनेंस ने बनाया सशक्त

PATNA: प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 98वीं जयंती बीजेपी ने पूरे देश में सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। पटना में भी अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनायी गयी। अटल बिहार वाज

पटना में महिला सशक्तिकरण समारोह का आयोजन, बोले ऋतुराज सिन्हा..2 लाख महिलाओं को ACFLमाइक्रो फाइनेंस ने बनाया सशक्त
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 98वीं जयंती बीजेपी ने पूरे देश में सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। पटना में भी अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनायी गयी। अटल बिहार वाजपेयी की जयंती के मौके पर बीजेपी के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने कहा कि पीएम मोदी ने सभी कार्यकर्ताओ को मार्गदर्शन दिया है कि देश को आत्मनिर्भर बनाना है तो हमें अपने माताओं बहनों को स्वरोजगार के प्रति प्रेरित करना होगा। उनकी मदद करनी होगी। दो लाख महिलाओं को सशक्त बनाने के उपलक्ष्य में आज पटना में महिला सशक्तिकरण समारोह का आयोजन हुआ। ऋतुराज सिन्हा ने कहा कि विकास आपका साथ हमारा के साथ एसीएफएल माइक्रो फाइनेंस बिहार में काम कर रहा है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 2024 से पहले 5 लाख महिलाओं को इससे जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।


उन्होंने कहा कि इन महिलाओं के बीच जाकर माइक्रो फाइनेंस के माध्यम से सहयोग कर स्वावलंबी बनाना होगा। आर्थिक रूप से मजबूत करना होगा तभी महिलाएं मजबूत होगी। तभी उनके बच्चों का भविष्य भी  सुधरेगा। सारी कल्पना को लेते हुए पांच वर्ष पहले ACFLमाइक्रो फाइनेंस बैंक का गठन किया। आज अलट जी की जयंती पर दो लाख महिलाएं इससे जुड़ी है। दो लाख महिलाओं को सशक्त बनाने के उपलक्ष्य में आज पटना में महिला सशक्तिकरण समारोह का आयोजन हुआ। ऋतुराज सिन्हा ने बताया कि 2024 से पहले 5 लाख महिलाओं को इससे जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। पटना महानगर में 50 हजार घरों तक पहुंचना है। 


बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए ऋतुराज सिन्हा ने कहा कि नीतीश कुमार बहुत अच्छे-अच्छे विचार और प्रोग्राम लेकर काम कर रहे थे लेकिन राजद के साथ जाकर वे भटक चुके हैं। एक नाकारात्मक सोच उनकी बातों में झलकने लगी है। थके हुए लग रहे हैं। बिहार को एक नई ऊर्जा की आवश्यकता है तभी जाकर बिहार का विकास और हमारे गरीब तबके के साथ न्याय हो सकेगा। नीतीश कुमार सहित हरेक राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने अटल जी से प्रेरणा प्राप्त की है। हम सभी को मिलकर आज के दिन संकल्प लेना चाहिए कि अटल जी के दिखाये गये रास्ते पर आगे बढ़े। अटल जी ने कहा था कि मैं टायर नहीं हूं अब रिलैक्स होने का समय है। 2005 के बाद वे सामाजिक जीवन से अलग हो गये थे।  






टैग्स