ब्रेकिंग
नाम बदलने की मांग के बीच JDU ने सभी विधायकों को किया तलब, 18 सितंबर को पटना में अहम बैठकखेलते-खेलते मिट्टी के टीले में दबे 4 मासूम... 2 की मौत के बाद हंगामा, NH-27 पर चक्का जामNDA के सांसदों और केंद्रीय मंत्रियों को तेजस्वी ने बताया USELESS, कहा.. किसी में इतनी हैसियत नहीं कि बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सहायता मांगे‘डॉक्टर को बुलाइए’… नर्स ने फटकारा, मरीज की मौत के बाद SKMCH के ICU में हंगामाPM Kisan 24th Installment: कब आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त, जानिए क्या है नया अपडेटनाम बदलने की मांग के बीच JDU ने सभी विधायकों को किया तलब, 18 सितंबर को पटना में अहम बैठकखेलते-खेलते मिट्टी के टीले में दबे 4 मासूम... 2 की मौत के बाद हंगामा, NH-27 पर चक्का जामNDA के सांसदों और केंद्रीय मंत्रियों को तेजस्वी ने बताया USELESS, कहा.. किसी में इतनी हैसियत नहीं कि बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सहायता मांगे‘डॉक्टर को बुलाइए’… नर्स ने फटकारा, मरीज की मौत के बाद SKMCH के ICU में हंगामाPM Kisan 24th Installment: कब आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त, जानिए क्या है नया अपडेट

चुनाव खत्म होते ही महंगाई का बड़ा झटका, कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम करीब 1000 बढ़े; होटल में खाना होगा महंगा

LPG price hike: पांच राज्यों में चुनाव खत्म होते ही देश की जनता को महंगाई का पहला बड़ा झटका लगा है. तेल कंपनियों ने कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम में 993 रुपये की बड़ी बढ़ोतरी कर दी है हालांकि घरेलू गैस की कीमतें अभी स्थिर हैं.

LPG Price Hike
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

LPG price hike: अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ते तनाव और होर्मुज स्ट्रेट में अनिश्चित हालात के बीच मई महीने की शुरुआत के साथ LPG गैस सिलेंडर के नए दाम जारी कर दिए गए हैं। 1 मई से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में 993 रुपये की बड़ी बढ़ोतरी की गई है, जबकि 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।


बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में 19 किलो का कमर्शियल सिलेंडर 3,071.50 रुपये का हो गया है। वहीं मुंबई में इसकी अनुमानित कीमत 3,024 रुपये और कोलकाता में 3,201.50 रुपये दर्ज की गई है। यह इस वर्ष कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में लगातार तीसरी बढ़ोतरी है। 


इससे पहले 7 मार्च को 144 रुपये और 1 अप्रैल को 200 रुपये की वृद्धि की गई थी। अब 993 रुपये की ताजा बढ़ोतरी से होटल, रेस्टोरेंट और अन्य व्यावसायिक उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बोझ बढ़ गया है।


इसके विपरीत, घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों को स्थिर रखा गया है, जिससे आम उपभोक्ताओं को राहत मिली है। इस वर्ष घरेलू सिलेंडर में केवल मार्च महीने में 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। जानकारी के अनुसार, भारत अपनी LPG जरूरतों का लगभग 60 प्रतिशत हिस्सा आयात करता है। कच्चे तेल और LPG का बड़ा हिस्सा पश्चिम एशियाई देशों जैसे सऊदी अरब और यूएई से आता है।


ईरान को लेकर बढ़ते तनाव और होर्मुज स्ट्रेट में संभावित नाकेबंदी की स्थिति के कारण आपूर्ति श्रृंखला पर दबाव बना हुआ है। हालांकि भारत ने रूस जैसे वैकल्पिक स्रोतों से तेल आयात कर कुछ हद तक स्थिति को संतुलित किया है।


मध्य पूर्व में तनाव के चलते तेल विपणन कंपनियों (OMCs) पर दबाव बढ़ गया है। औद्योगिक उपयोग के लिए गैस आपूर्ति में कटौती की गई है, जबकि होटल और रेस्टोरेंट जैसे कमर्शियल क्षेत्रों में LPG की उपलब्धता भी प्रभावित हुई है। विशेषज्ञों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों में स्थिरता नहीं आने पर आने वाले समय में कीमतों में और बदलाव देखने को मिल सकता है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता