ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

IRCTC और IRFC बनीं नवरत्न कंपनियां, सरकार ने दिया अपग्रेड का तोहफा

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IRCTC) और इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉरपोरेशन लिमिटेड (IRFC) को सरकार ने नवरत्न कंपनियों का दर्जा दे दिया है।

IRCTC IRFC
IRCTC IRFC
© Social Media
User1
2 मिनट

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IRCTC) और इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉरपोरेशन लिमिटेड (IRFC) को सरकार ने नवरत्न कंपनियों का दर्जा दे दिया है। सोमवार को जारी सरकारी आदेश के तहत, IRCTC देश की 25वीं और IRFC 26वीं नवरत्न सेंट्रल पब्लिक सेक्टर इंटरप्राइजेज (CPSE) बन गई है।

नवरत्न का दर्जा मिलने से इन दोनों रेलवे सेक्टर की कंपनियों को वित्तीय फैसलों में ज्यादा स्वायत्तता मिलेगी। अब ये कंपनियां सरकार की मंजूरी के बिना 1,000 करोड़ रुपए तक का निवेश कर सकेंगी, जिससे उनकी कार्यक्षमता और निर्णय लेने की प्रक्रिया तेज हो जाएगी।

जुलाई 2024 में मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स को नवरत्न का दर्जा मिला था। वहीं, सितंबर 2024 में सतलुज जल विद्युत निगम (SJVN), नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉरपोरेशन (NHPC), सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन और रेलटेल कॉरपोरेशन को भी नवरत्न कंपनियों की सूची में शामिल किया गया था।

IRCTC और IRFC का नवरत्न कंपनियों में शामिल होना रेलवे सेक्टर के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। इससे इन कंपनियों को तेजी से विस्तार करने और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने में मदद मिलेगी।

टैग्स