ब्रेकिंग
सरकार ने तेजस्वी यादव के आप्त सचिव को हटाया, दिल्ली के लिए किया गया विरमित; NHIDCL में हुई प्रतिनियुक्तिबिहार के लापरवाह SHO और दारोगा पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शनबिहार में अपराधियों का तांडव: देर रात घर पर बम से ताबड़तोड़ हमला, बमबाजी से इलाके में दहशतझाड़ी से किन्नर का शव मिलने से सनसनी, हत्या कर डेडबॉडी फेंकने की आशंकाबिहार टेंडर घोटाला: रिशु श्री की जमानत पर फैसला सुरक्षित, IAS संजीव हंस की अग्रिम जमानत पर कल होगी सुनवाईसरकार ने तेजस्वी यादव के आप्त सचिव को हटाया, दिल्ली के लिए किया गया विरमित; NHIDCL में हुई प्रतिनियुक्तिबिहार के लापरवाह SHO और दारोगा पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शनबिहार में अपराधियों का तांडव: देर रात घर पर बम से ताबड़तोड़ हमला, बमबाजी से इलाके में दहशतझाड़ी से किन्नर का शव मिलने से सनसनी, हत्या कर डेडबॉडी फेंकने की आशंकाबिहार टेंडर घोटाला: रिशु श्री की जमानत पर फैसला सुरक्षित, IAS संजीव हंस की अग्रिम जमानत पर कल होगी सुनवाई

इंडस्ट्रियल हब बनेगा बिहार का यह जिला, सिल्क, मक्का, लीची, शहद को मिलेगी वैश्विक पहचान

Bihar MSME Policy 2026: ईस्टर्न बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (ईबिया) ने बिहार सरकार की ड्राफ्ट एमएसएमई नीति-2026 का स्वागत किया है। एसोसिएशन का कहना है कि नई नीति से भागलपुर में सिल्क उद्योग, एमएसएमई, कृषि-आधारित उद्योग और रोजगार सृजन को नई गति मिलेगी।

Bihar News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© AI
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar MSME Policy 2026: बिहार का भागलपुर जिला पूर्वी भारत का इंडस्ट्रियल हब बनने जा रहा है। ईस्टर्न बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (ईबिया) ने बिहार सरकार की ड्राफ्ट एमएसएमई नीति-2026 का स्वागत करते हुए इसे राज्य में औद्योगिक विकास और उद्यमिता को नई दिशा देने वाली ऐतिहासिक पहल बताया है। 



एसोसिएशन का कहना है कि इस नीति में भागलपुर को विशेष महत्व दिया गया है, जिससे यह क्षेत्र बिहार के औद्योगिक मानचित्र पर अग्रणी स्थान हासिल कर सकता है। ईबिया के अध्यक्ष आलोक अग्रवाल ने बताया कि प्रस्तावित नीति के तहत भागलपुर में अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी एवं एक्सटेंशन सेंटर स्थापित किया जाएगा। यह केंद्र प्रशिक्षण, तकनीकी सहायता और उद्यमिता विकास का प्रमुख संस्थान बनेगा।



उन्होंने कहा कि भागलपुरी सिल्क को पारंपरिक उद्योगों के अंतर्गत विशेष पहचान दी गई है, जिससे निर्यात को बढ़ावा मिलेगा और सिल्क क्लस्टर के आधारभूत ढांचे को मजबूती मिलेगी। इसके अलावा भागलपुर के मक्का, लीची और शहद को वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ओडीओपी) योजना से जोड़ा जाएगा, जिससे किसानों और उद्यमियों को राष्ट्रीय एवं वैश्विक बाजार तक पहुंच बनाने में मदद मिलेगी।



आलोक अग्रवाल ने कहा कि पिछड़े जिलों में निवेश करने वाले उद्यमों के लिए अतिरिक्त पांच प्रतिशत पूंजी सब्सिडी का प्रावधान भागलपुर के उद्योगों के लिए काफी लाभकारी साबित होगा। साथ ही, नीति में एक करोड़ रोजगार सृजन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसमें भागलपुर का रेशम, कृषि और सेवा क्षेत्र महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।



ईबिया के महासचिव अमर्त्य बंधुल ने सरकार से भागलपुर में सिल्क एक्सपोर्ट फैसिलिटेशन सेंटर स्थापित करने की मांग की। उन्होंने कृषि-प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए इनक्यूबेशन लैब विकसित करने, गंगा नदी और रेलवे नेटवर्क का बेहतर उपयोग कर भागलपुर को लॉजिस्टिक हब के रूप में विकसित करने तथा तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय में उद्यमिता सेल स्थापित कर छात्रों को उद्योगों से जोड़ने का सुझाव दिया।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता