ब्रेकिंग
लाखों अभ्यर्थियों को झटका... BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा फिर स्थगित, जल्द जारी होगा नया डेट✦नाइटी पहनकर एंबुलेंस से पहुंचे चोर, गैस कटर से SBI ATM काटकर कैश लेकर फरार, वायरल CCTV फुटेज देखिये✦बिहार कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, विभिन्न विभागों से जुड़े 23 एजेंडों पर लगी सरकार की मुहर✦नालंदा में प्रभारी हेडमास्टर निलंबित, क्लास में सोते मिले शारीरिक शिक्षक पर भी होगी कार्रवाई✦फजीहत के बाद कुशवाहा की पार्टी का एक्शन, राम पुकार सिन्हा को 6 साल के लिए RLM से निकाला; बागी विधायकों पर कार्रवाई कब?✦लाखों अभ्यर्थियों को झटका... BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा फिर स्थगित, जल्द जारी होगा नया डेट✦नाइटी पहनकर एंबुलेंस से पहुंचे चोर, गैस कटर से SBI ATM काटकर कैश लेकर फरार, वायरल CCTV फुटेज देखिये✦बिहार कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, विभिन्न विभागों से जुड़े 23 एजेंडों पर लगी सरकार की मुहर✦नालंदा में प्रभारी हेडमास्टर निलंबित, क्लास में सोते मिले शारीरिक शिक्षक पर भी होगी कार्रवाई✦फजीहत के बाद कुशवाहा की पार्टी का एक्शन, राम पुकार सिन्हा को 6 साल के लिए RLM से निकाला; बागी विधायकों पर कार्रवाई कब?

Bihar News: बिहार में बड़े औद्योगिक निवेश की दिशा में पहल, 6 हजार करोड़ की लागत से स्थापित होगा अत्याधुनिक स्टील प्लांट

बिहार में 6 हजार करोड़ रुपये के निवेश से स्टील प्लांट स्थापित करने का प्रस्ताव सामने आया है। उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने परियोजना को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया, साथ ही मक्का किसानों और इथेनॉल प्लांट को लेकर भी महत्वपूर्ण घोषणा की।

Bihar News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© AI
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार में एक बड़े औद्योगिक निवेश की दिशा में अहम पहल की गई है। स्टील ब्रांड ‘एक स्टील’ राज्य में अत्याधुनिक स्टील प्लांट स्थापित करने की तैयारी कर रहा है। इस संबंध में सुपर शक्ति और अवध स्टील के प्रबंध निदेशक दीपक अग्रवाल ने उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल से मुलाकात की।


बैठक के दौरान दीपक अग्रवाल ने बताया कि बिहार में आधुनिक तकनीक से युक्त स्टील प्लांट स्थापित करने के लिए करीब 6 हजार करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव सरकार को सौंपा गया है। उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने राज्य की प्रोग्रेसिव इंडस्ट्रियल पॉलिसी, मजबूत आधारभूत संरचना और निवेश अनुकूल माहौल की जानकारी देते हुए परियोजना को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। 


उन्होंने कहा कि बिहार सरकार औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने और राज्य को मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। मंत्री ने कहा कि बिहार अब बड़े औद्योगिक निवेशों के लिए एक भरोसेमंद और तेजी से उभरता हुआ गंतव्य बन चुका है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार प्रस्तावित स्टील परियोजना राज्य के औद्योगिक परिदृश्य को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। इस निवेश से बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे और स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी।


उद्योग मंत्री ने राज्य के मक्का किसानों के हितों की रक्षा का आश्वासन देते हुए कहा कि मक्के का दाम कम नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि राज्य में स्थापित इथेनॉल प्लांट बंद नहीं होने दिए जाएंगे। राज्य में कुल 11 डेडिकेटेड इथेनॉल प्लांट संचालित हैं, जिनसे सालाना 46 करोड़ लीटर इथेनॉल का उत्पादन होता है। इन सभी इकाइयों द्वारा उत्पादित इथेनॉल की पूरी खरीद सुनिश्चित की जाएगी, ताकि किसानों और उद्योग दोनों को लाभ मिल सके।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता